{"_id":"659317472dca3871b30bd08d","slug":"truck-drivers-demonstrated-on-the-highway-12-banned-barabanki-news-c-315-1-brp1006-10794-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ट्रक चालकों ने हाईवे पर किया प्रदर्शन, 12 पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ट्रक चालकों ने हाईवे पर किया प्रदर्शन, 12 पाबंद
Tue, 02 Jan 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
मसौली/सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। हिट एंड रन कानून के विरोध में सोमवार को जिले में कई जगह ट्रक व अन्य वाहनों के चालकों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बाराबंकी बहराइच हाईवे आधा घंटे बाधित रहा। पुलिस ने 12 चालकों पर पाबंदी की कार्रवाई की है।
मसौली थाना क्षेत्र में बड़ागांव मोड़ के पास कुछ ट्रक चालकों ने चक्का जाम कर दिया। दो दर्जन से अधिक चालकों ने नारेबाजी करते हुए बताया कि हिट एंड रन कानून में बेगुनाहों को भी सजा मिलेगी। पुलिस ने प्रर्दशन कर रहे चालकों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। करीब एक दर्जन चालकों को लेकर पुलिस थाने गई। इस दौरान करीब आधा घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।
मसौली के एसएचओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि हाईवे जाम करने का प्रयास कर रहे चालकों को थाने लाकर पाबंद किया गया है। वहीं, सोमवार दोपहर ही बदोसराय चौराहे पर ट्रक व चार पहिया वाहनों के चालकों ने मार्ग जाम कर दिया। ट्रक, चार पहिया के साथ तिपहिया वाहनों के चालकों ने यहां नारेबाजी की। जिससे टिकैतनगर व रामनगर मार्ग अवरुद्ध हो गया। इस दौरान उधर से निकल रहे तहसील सिरौलीगौसपुर के नायब तहसीलदार संजय कुमार व एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। पहुंची पुलिस ने जाम में फंसी एंबुलेंस को निकलवाया। पुलिस के समझाने पर चालकों ने वाहन हटाए। आधा घंटे बाद वाहन आवागमन शुरू हुआ।