{"_id":"6a10b741fcd8cb1b82089754","slug":"truck-driver-killed-cleaner-injured-in-collision-with-unknown-vehicle-barabanki-news-c-315-1-brb1001-168609-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत, क्लीनर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत, क्लीनर घायल
Sat, 23 May 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 23 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
कुर्सी। गगौली स्थित किसान पथ पर शुक्रवार भोर में ट्रक में अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की जान चली गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक कानपुर से बालू लादकर बाराबंकी जा रहा था।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कानपुर के घाटमपुर निवासी चालक शिव प्रसाद सैनी (45) और क्लीनर गोपाल सैनी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को लखनऊ में के बीकेटी सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान चालक शिव प्रसाद की मौत हो गई।
क्लीनर गोपाल सैनी का इलाज अभी भी जारी है। उमरा पुलिस चौकी के इंचार्ज अखिलेश प्रजापति ने बताया कि अज्ञात वाहन से ट्रक की टक्कर हुई है। चालक की मौत हो गई है। चालक व क्लीनर के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। संवाद