{"_id":"674d73f6e0946797d508cb96","slug":"truck-collides-with-tractor-trolley-in-barabanki-young-man-dies-and-cousin-injured-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, युवक की मौत... चचेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, युवक की मौत... चचेरा भाई घायल
Mon, 02 Dec 2024 02:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:16 PM IST
सार
बाराबंकी में ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जितेंद्र यादव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर देर रात ट्रक की ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
रामनगर कोतवाली क्षेत्र के ही लोहारपुरवा मजरे जुरौंडा गांव निवासी मिश्रीलाल का पुत्र जितेंद्र यादव (21) अपने चचेरे भाई प्रवेश कुमार और अखिलेश के साथ रविवार की शाम ट्रैक्टर ट्रॉली पर धान लादकर मसौली बाजार में बेचने गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे वापस आते बाराबंकी बहराइच हाईवे पर रमुवापुर सुरवारी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
तीन भाइयों में सबसे छोटा था जितेंद्र
टक्कर लगते ही ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में जितेंद्र की मौत हो गई। जबकि, प्रवेश घायल हो गया। अखिलेश बाल बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन ने बताया कि मृतक खेती करता था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन