{"_id":"68aa213c411bfcfdad023b59","slug":"trouble-with-the-affiliation-of-a-female-doctor-in-lucknow-barabanki-news-c-315-slko1012-146243-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: महिला चिकित्सक की लखनऊ में संबद्धता से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: महिला चिकित्सक की लखनऊ में संबद्धता से परेशानी
Sun, 24 Aug 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। स्थानीय नगर पंचायत जैदपुर में की सीएचसी पर तैनात महिला चिकित्सक को लखनऊ के एक चिकित्सालय में संबद्ध कर दिया गया है। इससे यहां आने वाली महिलाओं की इलाज न मिल पाने से परेशानी उठाना पड़ रही है।
सीएचसी में इलाज के लिए डॉ. रीना वर्मा के साथ संविदा के तहत डॉ. शाहिन्दा खालिद की तैनाती थी। कुछ दिन पहले डॉ. रीना वर्मा को लखनऊ के आयुष्मान अस्पताल से संबद्ध कर दिया गया। अब मरीजों के इलाज का पूरा भार डॉ. शाहिंदा खालिद के जिम्मे आ गया है। सीएचसी की ओपीडी में हर दिन 70 से 80 महिलाएं जांच व इलाज के लिए आती हैं।
संविदा के तहत तैनात एक अकेली डाॅक्टर के लिए सभी महिलाओं को ठीक से देख पाना व उनका इलाज करना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऐसे में डॉ. शाहिंदा के अवकाश पर चले जाने से महिला मरीजों को हताश हो कर दूर दराज स्थित सरकारी अस्पताल तक की दौड़ लगाने की परेशानी उठाना पड़ रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जगदीश कुमार ने बताया कि डॉ. रीना वर्मा का अटैचमेंट लखनऊ हो गया है। इसके बाद एक और महिला डॉक्टर की तैनाती के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है।