फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   troma center will open for cattles

पशुओं के लिए बनेगा ट्रॉमा सेंटर

Sat, 27 Jun 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/ बाराबंकी Updated Sat, 27 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर बहुत से मवेशी घूमते रहते हैं। इनमें कई आवारा एवं वृद्ध मवेशी अक्सर वाहनों की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। लखपेडाबाग मार्ग पर बहुत से आवारा मवेशी घूमते हैं।
विज्ञापन


ऐसे मवेशी अक्सर शहरवासियों के लिए समस्या पैदा करते हैं। स्थानीय लोगों ने इस समस्या से डीएम योगेश्वर राम मिश्र को अवगत कराया और निराकरण की मांग की थी। इस पर आवारा पशुओं को पकड़ने के निर्देश ईओ नगर पालिका को दिए गए।
विज्ञापन


वृद्ध एवं घायल पशुओं की समस्या का निकालने का जिम्मा पशुपालन विभाग को सौंपा गया। डीएम ने ऐसे पशुओं के लिए ट्रॉमा सेंटर बनाने का निर्देश दिया। सेंटर के लिए भूमि तलाशने के साथ निर्माण लागत का हिसाब पशुपालन विभाग लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए अवस्थापना निधि से पैसा दिया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह का कहना है कि डीएम के निर्देश पर वृद्ध एवं घायल पशुओं के लिए भयारा में ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा।

इसके लिए तीन हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है। ट्रॉमा सेंटर निर्माण पर आने वाले खर्च का इस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed