फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tripping increased with the increase in heat, transformer blew up

Barabanki News: गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ी ट्रिपिंग, फुंका ट्रांसफार्मर

Wed, 23 Apr 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 23 Apr 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tripping increased with the increase in heat, transformer blew up
शहर के लखपेड़ाबाग में ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर की जा रही बिजली आपूर
बाराबंकी। शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा फेल हाेने लगा है, ट्रिपिंग शुरू हाे गई है। गर्मी से लाेग परेशान होने लगे हैं। लाेगाें ने एसी-कूलर का उपयाेग शुरू कर दिया है। इस कारण फीडर पूरे लाेड पर चल रहा है। ज्यादा लोड के कारण लखपेड़ाबाग में ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिससे महर्षि नगर, लखपेड़ाबाग, सरस्वती विहार, आनंद विहार मोहल्ले की बिजली आपूर्ति छह घंटे बंद रही। इस दौरान लोग गर्मी से बेहाल रहे, छतों पर व बाहर टहलते नजर आए।
विज्ञापन

झुलसाती गर्मी में बिजली की मांग अधिक होने से ट्रांसफार्मर व लाइनों पर लोड बढ़ गया है। इससे ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। एक पखवाड़ा में ही बिजली की खपत प्रतिदिन 295 से बढ़कर 330 एमवीए (मेगा वोल्ट एंपियर) हो गई है। मंगलवार को शहर में कंपनी बाग, सिविल लाइन, कटरा, बारादरी, आवास विकास, तहसील कॉलोनी में ट्रिपिंग की समस्या रही। कभी पांच मिनट तो कभी 10 मिनट बिजली ट्रिप करती रही।
विज्ञापन

सोमवार शाम लखपेड़ाबाग में ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे करीब 40 हजार की आबादी गर्मी में परेशान रही। शिकायत पर पहुंचे कर्मचारी ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने में लगे रहे, लेकिन रात एक बजे तक सफलता नहीं मिली। एक्सईन ने ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगवा कर बिजली आपूर्ति शुरू कराई। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र मौर्य का कहना है कि बिजली की कोई दिक्कत नहीं है, कर्मचारियों की टीम तैयार रहती है, जहां भी फाल्ट हो रहे हैं तुरंत सुधारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चौथे दिन नसीब हुई 15सौ आबादी को बिजली
कोटवाधाम। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में बीते 18 अप्रैल की रात में आई तेज आंधी और बारिश से उटवा गांव में पांच खंभे टूटकर गिर गए थे। इससे करीब डेढ़ हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। चार दिन बाद मंगलवार को बिजली आपूर्ति शुरू हुई, तो लोगों ने राहत की सांस ली। जेई अमन सिंह ने बताया कि कई जगहों पर खंभे टूट गए थे। इसीलिए खंभे लगाने के लिए हाइड्रा नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed