फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   tribute to Sinhal

अस्थि कलश यात्रा निकाल दी सिंहल को श्रद्धांजलि

Sat, 28 Nov 2015 12:09 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
राम जन्म भूमि आंदोलन के नायक अशोक सिंहल की अस्थि कलश यात्रा का स्वागत फैजाबाद सांसद लल्लू सिंह की अगुवाई में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामसनेही घाट चौराहे पर किया। अहमदपुर टोल प्लाजा से फैजाबाद की सीमा में प्रवेश तक अस्थि कलश यात्रा वाहन पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन



शुक्रवार को अशोक सिंहल की अस्थि कलश यात्रा बाराबंकी से होते हुए अहमदपुर टोल प्लाजा पर पहुँची। यहां पर सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ने श्रद्धांजलि दी। कलश यात्रा के साथ ही फैजाबाद जिले की सीमा तक सांसद के साथ कार्यकर्ता कूच किए। यहां से कूच करने के बाद यात्रा मोहम्मदपुर कीरत, कोटवासड़क, दिलौना मोड़, छोटी हनुमान गढ़ी भिटरिया, हनुमानजी मंदिर सुमेरगंज ताला मोड़ सहित कई जगहों पर कलश वाहन पर पुष्पार्चन किया। सुमेरगंज के सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने दोनों ओर एक किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाकर यात्रा पर पुष्प वर्षा की। वहीं अहमदपुर टोल प्लाजा से लेकर रामसनेही दास मंदिर तक मार्ग भगवामय हो गया।
विज्ञापन



स्वागत के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक नीरज कुमार, अवध प्रांत सह संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ भाजपा इंद्रप्रताप सिंह, विवेक पाण्डेय, विवेकानन्द पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य सतीश चन्द्र शर्मा, सांसद प्रतिनिधि परमेन्द्र विक्रम सिंह, रिंकू सिंह, अखिलेश सिंह, हरिशंकर तिवारी, मंडल अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, जिला महामंत्री अवधेश श्रीवास्तव, श्याम लाल, नीरज आदि मौजूद रहे। जिले की सीमा ताला मोड़ पर रुदौली भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव, पालिका अध्यक्ष अशोक कसौधन ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed