{"_id":"5d4b106b8ebc3e6c9d3b5631","slug":"tree-fell-on-ht-line-electricity-of-two-lakh-population-stalled-barabanki-news-lko475223169","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन पर गिरा पेड़, दो लाख आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन पर गिरा पेड़, दो लाख आबादी प्रभावित
विज्ञापन
बाराबंकी। हैदगरढ़ क्षेत्र के ग्राम मवइया के पास मंगलवार देर रात एचटी लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे पोल व तार टूटने से क्षेत्र की करीब दो लाख की आबादी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पावर कार्पोरेशन के काफी प्रयास के बाद करीब 18 घंटे बाद सिर्फ हैदरगढ़ टाउन की बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी जबकि कई गांवों में बुधवार देर शाम तक अंधेरा पसरा रहा।
मंगलवार रात तेज आंधी व बारिश के चलते ग्राम मवइया के समीप 33 केवीए लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हैदरगढ़ टाउन व रनापुर के हैदरगढ़ ग्रामीण सबस्टेशन के लिए सरांय पांडेय से आई 33 केवीए लाइन पर कई जगह पेड़ की डाल टूटकर गिरने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे करीब दो लाख की आबादी प्रभावित रही।
18 घंटे बाद बुधवार शाम पांच बजे खरसतिया सब स्टेशन से आपूर्ति बहाल होने पर टाउन के लोगों राहत मिली लेकिन पलिया, जौरास, कोठी, सिद्धौर, असंद्रा आदि गांवों की बिजली आपूर्ति देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। सुबेहा टाउन में पूरी रात बिजली गुल रही। 14 घंटे बाद बुधवार को दिन में 12 बजे आपूर्ति शुरू हुई।
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज, बहुता, टेलीफोन व मंझार फिडर से जुड़े गांव बीजापुर, बरांवा, नरौली, चौबीसी, चक, भिखरा, गंगापुर, संसारा, दतौली, नैपुरा, संतोषपुर, बहादुरपुर, फतेहगंज, घरकुइंया, केरहन पुरवा, सीठूमऊ, रानीपुर, गोतौना, त्रिवेदीगंज, बसंतपुर, तेजवापुर, भितरी, जसकापुर, धौरहरा, मोहम्मदपुर, ख्वाजापुर, दहिला तथा बहुता, लाही, सहावर, शिवनाम सहित कई गांवों बिजली आपूर्ति अभी भी ठप है।
हैदरगढ़ के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात आंधी व बारिश से 33 केवीए लाइन पर कई जगह पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बुधवार शाम को टाउन की बिजली बहाल करा दी गई है। रात तक ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति शुरू कराने के लिए लगातार कांबिग की जा रही है। लाइन दुरुस्त कराई जा रही है।