फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Treatment was not given on time, the young man died

Barabanki News: समय से नहीं मिला इलाज, युवक की मौत

Mon, 24 Mar 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 24 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Treatment was not given on time, the young man died
 जिला अस्पताल में नाराजगी जताते ब्लाॅक प्रमुख धर्मेंद्र यादव व मौजूद पुलिस।  -संवाद
बाराबंकी। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भवन में शनिवार रात सड़क हादसे में घायल युवक को उचित इलाज समय से नहीं मिला। लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना कोठी के ग्राम भानमऊ निवासी दिलीप कुमार ब्लॉक प्रमुख देवा के शीतगृह में चौकीदार हैं। दिलीप के भाई राम कैलाश (40) अपने बहनोई रामफेरन के साथ कहीं गए थे। शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे अज्ञात वाहन ने कोठी क्षेत्र में रामदीन पुरवा के पास राम कैलाश की बाइक में टक्कर मार दी। राम कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि राम फेरन को मामूली चोट आई।
विज्ञापन


राम कैलाश को जब जिला चिकित्सालय से लखनऊ रेफर किया गया तो भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख देवा धमेंद्र यादव पहुंच गए और अस्पताल में ही एक्सरे कराने के लिए सीएमएस डॉ. वीपी सिंह को फोन कर बुलाया। सीएमएस ने स्वयं आने के बजाय हंगामे की आशंका में पुलिस को भेज दिया। ऐसे में रात साढ़े 12 बजे के बाद युवक को लखनऊ ले जाया गया जहां मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि जिला अस्पताल में ही एक्सरे तुरंत करके उचित इलाज किया जाता तो राम कैलाश की जान बच सकती थी। वह उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से इसकी शिकायत करेंगे।



ट्रॉमा जैसी सुविधाएं नहीं
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल राम कैलाश की पसलियां टूटी थीं जिसे देखते ही लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन ब्लाॅक प्रमुख उसे ले जाने के बजाय एक्सरे कराने पर अड़े रहे। ट्रॉमा सेंटर का सिर्फ भवन है, वहां ट्रॉमा जैसी सुविधाएं नहीं हैं। इसलिए गंभीर मरीजों को रेफर करना पड़ता है।
-डॉ. वीपी सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed