फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Treatment of patients under torchlight at fatehpur CHC in Barabanki

अजब बेबसी: सीएचसी का जनरेटर खराब, डीजल के लिए मद में पैसा नहीं, टॉर्च की रोशनी में देखे जा रहे मरीज

Tue, 24 May 2022 10:42 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर (बाराबंकी) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 24 May 2022 10:42 PM IST
सार

बाराबंकी में फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की विद्युत आपूर्ति तेज हवाओं के चलते बाधित हो गई है। मंगलवार को भी सीएचसी पर लाइट नहीं आई। जिससे यहां ओपीडी में आए मरीजों को टॉर्च की रोशनी में देखा गया। इससे मरीजों के साथ ही चिकित्सकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Treatment of patients under torchlight at fatehpur CHC in Barabanki
अंधेरे में देखे जाते मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी में फतेहपुर सीएचसी की आपूर्ति बाधित होने पर मंगलवार को आए मरीजों को टॉर्च की रोशनी में देखा गया। जबकि अस्पताल का छोटा जनरेटर खराब बताया जा रहा है। वहीं डीजल के लिए मद में पैसा न होने की बात कहकर बड़ा जनरेटर नहीं चलाया गया। जबकि डिप्टी सीएम लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश दे रहे हैं, इसके बाद भी सीएचसी पर तैनात चिकित्सकों की कार्यशैली में बदलाव नहीं आ रहा है। 

विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आपूर्ति तेज हवाओं के चलते बाधित हो गई। मंगलवार को भी सीएचसी पर लाइट नहीं आई। जिससे यहां ओपीडी में आए मरीजों को टॉर्च की रोशनी में देखा गया। इससे मरीजों के साथ ही चिकित्सकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी करने पर बताया गया कि सीएचसी पर लगा छोटा जनरेटर पिछले तीन दिनों से खराब पड़ा है। बड़ा जनरेटर डीजल के लिए मद में पैसा न होने के कारण नहीं चलाया जा सका।

विज्ञापन
Trending Videos

वहीं डिप्टी सीएम लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दे रहे हैं। इसके बाद भी अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों की कार्यशैली में बदलाव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में इसका खामियाजा अस्पताल में आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय वर्मा का कहना है कि आपूर्ति बाधित होने के कारण दिक्कत हुई। छोटा जनरेटर बनने के लिए गया है। डीजल के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया है। बड़े जनरेटर को चलाकर अस्पताल को बिजली आपूर्ति कराई गई।

विज्ञापन

मामले में सीएमओ के दखल पर चला जनरेटर
तेज हवाओं के चलते जिला अस्पताल की आपूर्ति बाधित हो गई। लेकिन इस दौरान जिला अस्पताल का जनरेटर नहीं चलाया गया। जिससे मंगलवार को ओपीडी, ब्लड बैंक और इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मरीजों ने इसकी शिकायत सीएमओ से की। सीएमओ ने सीएमएस से बात की और जनरेटर चलाने के लिए कहा। सीएमओ के हस्तक्षेप के बाद जाकर जिला अस्पताल का जनरेटर चलाया गया तब जाकर ओपीडी और ब्लड बैंक की आपूर्ति शुरू हो सकी। वहीं जनरेटर चलने के बाद इमरजेंसी में भर्ती मरीजों ने भी राहत की सांस ली। सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि आपूर्ति बाधित होने पर जनरेटर चलाया गया था मंगलवार को आपूर्ति सही हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed