फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Transport Department will sanitize 1400 vehicles

1400 वाहनों को सैनिटाइज कराएगा परिवहन विभाग

Mon, 24 Jan 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Transport Department will sanitize 1400 vehicles
बाराबंकी। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर हर एक चीज पर ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में चुनाव में प्रयोग किए जाने वाले वाहनों को भी पूरी तरह चाक-चौबंद किया जाएगा। पोलिंग पार्टियां रवाना होने से पहले सभी वाहनों को सैनिटाइज किया जाएगा। हर चालक को सैनिटाइजर व मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स भी मौजूद रहेगा। इसकी जिम्मेदारी एआरटीओ की होगी। सैनिटाइजर का खर्चा भी परिवहन विभाग उठाएगा।
विज्ञापन

इस बार विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए करीब 1400 वाहनों का प्रयोग किया जाएगा। इनमें 800 वाहन पोलिंग पार्टियों के लिए और बाकी 600 वाहन सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस पार्टियों के लिए अधिग्रहीत किए जा रहे हैं। अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी वाहनों को एक दिन पहले ही शहर के जीआईसी मैदान, केडी सिंह बाबू स्टेडियम और नवीन मंडी स्थल पर बुलाया गया है।
विज्ञापन

जब यहां सारे वाहन एकत्र हो जाएंगे तो परिवहन विभाग द्वारा मशीनों से सभी को सैनिटाइज किया जाएगा। सैनिटाइजर का खर्च परिवहन विभाग उठाएगा और उसकी जिम्मेदारी एआरटीओ को दी गई है। हर वाहन चालक के पास सैनिटाइजर और अतिरिक्त मास्क भी होंगे। जिस प्रकार सरकारी कर्मचारियों के लिए टीके की डबल डोज अनिवार्य कर दी गई है, उसी तरह इन चालकों को भी डबल डोज वैक्सीनेशन जरूरी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ ने यह भी निर्देश जारी किए हैं कि सभी वाहनों में वाहन स्वामी फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था जरूर कर लें। अधिकारियों के अनुसार चुनाव को लेकर होने वाले प्रशिक्षण में इस बार कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए तमाम निर्देश जारी किए जाएंगे।

एआरटीओ प्रशासन पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए चुनाव में लगने वाले सभी वाहन रवाना होने से पहले से ही सैनिटाइज किए जाएंगे। इस बार जीआईसी मैदान, नवीन मंडी के अलावा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में भी वाहन खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed