फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Transformer parts and oil stolen amidst ongoing power supply

Barabanki News: चालू बिजली आपूर्ति के बीच ट्रांसफार्मर के पार्ट्स व तेल चोरी

Wed, 21 Jan 2026 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 21 Jan 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Transformer parts and oil stolen amidst ongoing power supply
फतेहपुर। नगर के नालापार दक्षिणी मोहल्ले में मंगलवार देर रात चोरों ने चालू बिजली आपूर्ति के बावजूद 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को प्लेटफार्म से अलग कर नीचे गिरा दिया और उसके सभी कीमती पार्ट्स व तेल निकाल ले गए। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पावर कापोर्रेशन ने क्षति का आकलन कराते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नालापार दक्षिणी वार्ड-एक में ईदगाह के पास रेलवे स्टेशन फीडर से जुड़ा ट्रांसफार्मर जाली से सुरक्षित किया गया था, इसके बावजूद चोरों ने उसे निशाना बनाया। रात के अंधेरे में बिजली आपूर्ति चालू रहते हुए चोरों ने पहले ट्रांसफार्मर से जुड़े तार अलग किए, फिर उसे प्लेटफार्म से नीचे गिराया। इसके बाद उसके अंदर लगे सभी कीमती उपकरण और तेल निकाल लिया। बुधवार सुबह क्षेत्र में बिजली गुल होने पर वार्ड सभासद राहिल ने पावर कार्पोरेशन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पावर कार्पोरेशन के कर्मचारियों ने जब ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त हालत में बिखरा देखा तो सभी हैरान रह गए। प्रारंभिक जांच में बड़े नुकसान की पुष्टि हुई। जेई राकेश कुमार, टेक्नीशियन अवधेश चौरसिया तथा संविदाकर्मी रामगोपाल और आशीष सैनी ने संयुक्त रूप से कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed