फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   traffic diversion

भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, छोटे वाहनों का मार्ग भी बदला

Fri, 14 Oct 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
traffic diversion
बाराबंकी। दस दिवसीय देवा महोत्सव के बृहस्पतिवार को उद्घाटन के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। वहीं छोटे वाहनों के आवागमन के मार्गों में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था को लेकर 10 दिन तक भारी वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग तय कर दिए गए हैं। इसको लेकर यातायात पुलिस ने डायवर्जन का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

लखनऊ जाने के लिए सीतापुर-लखीमपुर से फतेहपुर की ओर आने वाले भारी मालवाहन व ट्रक फतेहपुर रेलवे क्रॉसिंग से पहले कुर्सी रोड पर मोड़ दिए जाएंगे। यह वाहन कुर्सी-बेहटा होते हुए लखनऊ चले जायेंगे। वहीं लखनऊ से सीतापुर-लखीमपुर वाले वाहन भी इस मार्ग से गुजरेंगे। बाराबंकी से सीतापुर-लखीमपुर की ओर जाने वाले वाहन सूत मिल चौराहे से जहांगीराबाद रोड से मुड़कर फतेहपुर रेलवे क्रॉसिंग के आगे निकलकर जा सकेंगे। यही रास्ता सीतापुर और लखीमपुर, बाराबंकी आने वाले वाहनों के लिए होगा।
विज्ञापन

एसपी यातायात पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि देवा महोत्सव में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बड़े वाहनों के आवागमन को लेकर मार्ग डायवर्जन किया गया है। बस व बड़े वाहनों के लिए पांच पार्किंग फतेहपुर मार्ग पर कांशीराम कॉलोनी से पांच सौ मीटर आगे चारागाह मैदान, भयारा मार्ग पर प्रतिभा इंटर कॉलेज के सामने वाली सड़क, कुर्सी मार्ग पर गंगवारा मोड़ पर ग्राम समाज की भूमि, लखनऊ मार्ग पर सिपहिया ग्राम पंचायत भवन के सामने और बाराबंकी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दोपहिया व चार पहिया वाहनों के देवा महोत्सव में प्रवेश पर रोक रहेगी। वीवीआईपी वाहन ऑडिटोरियम के पास बनी पार्किंग में खड़े हो सकेंगे। इसके अलावा लखनऊ व बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहन मवेशी बाजार के पास बने पार्किंग स्थल पर खड़े किए जाएंगे। वहीं फतेहपुर की तरफ से आने वाले वाहन देवा थाने के सामने पुराने कोल्ड स्टोरेज परिसर में पार्क होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed