फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Traders Welfare Day organized

Barabanki News: व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन

Sun, 30 Jun 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 30 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Traders Welfare Day organized
बाराबंकी। शासन के निर्देश पर राज्यकर विभाग के तत्वाधान में शनिवार राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा की मौजूदगी में दानवीर भामाशाह के जन्म दिन पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन नगर पालिका हॉल में किया गया। इस मौके पर संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों द्वारा गीत एवं नृत्य के माध्यम से सुन्दर प्रस्तुतियां दी गई।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि दानवीर भामाशाह ने राष्ट्र के विकास के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। यह हम सभी के लिए अत्याधिक गौरव एवं प्रेरणा की बात है। हम सभी को उनके त्याग एवं बलिदान के साथ उनकी विचारधारा का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने दानवीर भामाशाह की जयंती पर उपस्थित व्यापारियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि आज का दिन व्यापारियों के लिये है। सरकार की नीतियों एवं उद्देश्यों की पूर्ति में व्यापारियों का विशेष योगदान रहा है, जिसके लिये जनपद के सभी व्यापारी बधाई के पात्र है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि आज का दिन उद्यमियों एवं व्यापारियों के लिये ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण दिन है। व्यापारी समाज का सेवक, निर्माता एवं समरता का प्रमुख उदाहरण हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापारी प्रदीप जैन, रोहितश्व दीक्षित, मुज्जीबुद्दीन अंसारी, संतोष कुमार वर्मा, शेषमणि तिवारी, शिव कुमार चतुर्वेदी, सुशील कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार गाबा, जनार्दन प्रसाद शुक्ला, अनुपम अग्रवाल, विजय कुमार यादव, योगेश कुमार, अनंत कुमार, हर्षित कुमार, राजेश तिवारी, सूरज राय, आदित्य कुमार को सम्मानित भी किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed