फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Traders cordon sales tax officers

छापा डालने गए सेल्स टैक्स अफसरों को व्यापारियों ने घेरा

Fri, 12 Aug 2016 12:08 AM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Fri, 12 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Traders cordon sales tax officers
शहर स्थित दवा मंडी में सेलटैक्स की टीम द्वार छापेमारी के विरोध में दुकानें बद कर हंगामा करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
दवा मंडी में गुरुवार दोपहर छापा मारने गये फैजाबाद जिले की एसआईबी टीम को व्यापारियों का विरोध सहना पड़ा। सेल्स टैक्स अधिकारियों को व्यापारियों ने घेर लिया। व्यापारियों का आरोप है कि जांच के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके विरोध में व्यापारियोें ने पूरा बाजार बंद कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसके बाद एसआईबी की टीम बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट गई। करीब तीन घंटे तक शहर मेें चले इस बवाल के दौरान पुलिस भी तैनात रही। 
विज्ञापन


शहर में धनोखर चौराहे के पास दवा मंडी में पान पसाला व्यापारी राहुल ब्रदर्स की दुकान पर बृहस्पतिवार को फैजाबाद जिले की एसआईबी टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के विरोध में व्यापारियों ने टीम का घेराव कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों का आरोप है कि सेल टैक्स विभाग के अफसर छापेमारी के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन, आदर्श व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी, जिला महामंत्री रविनन खजांची, संजय निगम, संतोष जायसवाल समेत तमाम व्यापारियों ने यहां पहुंच कर छापेमारी कर विरोध करते हुए पूरा बाजार बंद कर दिया।


जिसके बाद एसआईबी फैजाबाद टीम के अधिकारी पुष्पेंद्र व मुशाकिर बिना किसी कार्रवाई के ही लौट गए। बताया जाता है कि एसआईबी टीम ने दुकान से सैंपल लिया है इसके अलावा और कोई कार्रवाई नहीं की गई। करीब दोपहर एक बजे से लेकर 4 बजे तक यहां पर पूरी तरह से दुकानें बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed