फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tractor-trolley trampled the teenager who fell after hitting the bike, died

Barabanki News: बाइक से टकराकर गिरे किशोर को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत

Tue, 14 Mar 2023 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 14 Mar 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley trampled the teenager who fell after hitting the bike, died
सूरतगंज (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे एक किशोर को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बैरानामऊ मंझारी निवासी कमलेश रावत का पुत्र अभिषेक रावत (17) लुधियाना में रहता था। वह होली की छुट्टी में घर आया था। सोमवार की शाम वह अपने भाई विवेक (22) के संग बाइक से बुढ़नापुर अपने नाना लल्ला के यहां जा रहा था, जहां से उसे अपने अन्य साथियों के साथ लुधियाना जाना था। रास्ते में कुड़ेलवा गांव के पास सामने आ रही बाइक से वह टकरा गए।
विज्ञापन



हादसे के बाद अभिषेक व विवेक के अलावा दूसरी बाइक पर सवार नौबस्ता गांव निवासी प्रेम, उसकी दो वर्षीय बेटी नैंसी उछल कर दूर जा गिरे। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अभिषेक को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। आनन-फानन उन्हें सीएचसी सूरतगंज लाया गया, जहां डॉ. रिजवान ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रेम एवं विवेक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed