फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tractor-trolley overturns on fruit cart, woman and two children seriously injured

Barabanki News: फल ठेले पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

Tue, 24 Feb 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 24 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturns on fruit cart, woman and two children seriously injured
लखनऊ महमूदाबाद मार्ग ​स्थित अनवारी के पास ठेले पर ट्रैक्टर ट्राली  पलटने से घायल महिला।
कुर्सी। लखनऊ-कुर्सी मार्ग पर अनवारी गांव के पास उस समय अफरा तफरी मच गई जब सड़क किनारे लगे एक फल के ठेले पर अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस हादसे में ठेले के पास बैठी एक महिला और उसके दो मासूम बच्चे ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




अनवारी गांव निवासी आकाश राठौर चौराहे पर फल का ठेला लगाते हैं। मंगलवार को जब आकाश खाना खाने घर गए हुए थे, तब उनकी बहन अंजली (40 वर्ष) अपने छह वर्षीय पुत्र प्रिंस और चार वर्षीय पुत्र शिवांश के साथ ठेले के पास बैठी थीं। इसी दौरान, लखनऊ की ओर से टेंट का सामान लादकर तेज गति से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो गई और सीधे फल के ठेले पर पलट गई।
विज्ञापन


ट्रॉली के पलटने से महिला और उसके दोनों बच्चे उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और किसी तरह महिला व बच्चों को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल महिला और बच्चों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद, ट्रैक्टर-ट्राली और उसके सामान के सड़क पर बिखर जाने के कारण लखनऊ-कुर्सी मार्ग पर लंबा जाम लग गया। यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही यातायात निरीक्षक (टीआई) मधुसूदन मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली और बिखरे हुए सामान को सड़क के किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।



उमरा चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रजापति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस घटना में एक महिला और उसके दो बच्चे घायल हुए हैं। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed