फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   toll plaza

टोल प्लाजा पर नगद भुगतान बंद होने से बढ़ेंगी दुश्वारियां

Wed, 30 Dec 2020 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
toll plaza
बाराबंकी। भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण एक जनवरी से सभी टोल प्लाजा पर नकद भुगतान की सुविधा बंद करके ऑनलाइन भुगतान शुरू करने जा रहा है। मगर इससे वाहन चालकों को सुविधाएं मिलने के बजाए उनकी दुश्वारियां और बढ़ जाएंगी। क्योंकि अभी तक वाहन चालकों को पूरी तरह से प्रशिक्षित नहीं किया गया है। ऐसे में अभी तक महज 60 प्रतिशत वाहन चालक ही फास्टैग का प्रयोग कर रहे हैं। 40 प्रतिशत वाहन चालक ऐसे हैं जो नकद भुगतान से ही टोल प्लाजा पर गुजरते हैं।
विज्ञापन

15 दिसंबर 2019 से सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया था। उसके बाद एक महीने के लिये इस आदेश को निरस्त कर दिया गया था। जिसका एक वर्ष बाद नतीजा ये निकला कि अब तक मात्र 60 प्रतिशत वाहन ही फास्टैग से भुगतान कर रहे हैं। इसके बाद भी वाहन चालकों को जाम के झाम से आज तक निजात नहीं मिल सकी और अक्सर टोल प्लाजा में शाम से रात दो बजे तक लंबा जाम लगा रहता है। जिले में तीन टोल प्लाजा हैं। इन सभी पर समुचित कर्मचारी, सीसीटीवी कैमरे, इंटरनेट और बिजली आदि के बेहतर इंतजाम होने का दावा किया जा रहा है। मगर एक जनवरी से शुरू होने वाली नई व्यवस्था लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है। इसके पीछे तमाम वाहनों में फास्टैग न लगा होने के साथ ही टोल प्लाजा पर नेटवर्क की समस्या भी मुख्य वजह हो सकती है।
विज्ञापन

एक जनवरी से यदि वाहन में फास्टैग नहीं लगा है तो दोगुना टोल टैक्स देकर जाना पड़ेगा। सभी लेन में आने-जाने के लिये फास्टैग अनिवार्य कर दिया जायेगा। यदि आपके वाहन में फास्टैग नहीं लगा है तो आप नकद वाली लेन से दोगुना टैक्स देकर जा सकेंगे। अभी तक ये नियम था कि यदि आपके वाहन में टैग नहीं लगा है तो नकद वाली लेन से ऑफलाइन भुगतान करके निर्धारित टैक्स पर ही निकल सकते थे किंतु अब ये सुविधा जिले में अयोध्या हाईवे के अहमदपुर, बहराइच हाइवे के शहाबपुर और सुल्तानपुर हाइवे के बारा टोल प्लाजा से एक जनवरी से खत्म हो रही है। यदि आपके वाहन में फास्टैग लगा है तो आप टोल प्लाजा पर बिना जाम के पांच सेकेंड में निकल जाएंगे अन्यथा नकद वाली लेन से दोगुना भुगतान करके जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के तीनों टोल प्लाजा पर फास्ट टैगिंग का काम तेजी से चल रहा है। सभी टोल प्लाजा पर टोल प्रबंधन ने एक अप और एक डाउन लाइन को छोड़कर सभी को फास्टैग में परिवर्तित कर दिया है। अभी तक इन टोल प्लाजा पर महज 30 से 35 प्रतिशत वाहन ही ऐसे थे जो कैश लेन से गुजर रहे हैं। अधिकांश वाहनों में फास्टैग की सुविधा शुरू हो गई है। जिससे वे कैशलेस तरीके से अपना टोल टैक्स चुकाकर फर्राटा भर रहे हैं।
शहाबपुर टोल प्लाजा के प्रबंधक संजय यादव ने बताया कि नई व्यवस्था की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। टोल पर पर्याप्त कर्मचारी हैं। कभी-कभी इंटरनेट का नेटवर्क सुचारु न होने के कारण टोल पर जाम लगता है। इस समस्या को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। टोल पर छह लेन हैं और करीब 70 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। सभी कर्मचारी पूरी तरह से प्रशिक्षित हैं। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। टोल प्लाजा पर आने से लगभग 30 मिनट पहले फास्टैग को रिचार्ज किया जाए तभी ऑनलाइन भुगतान होगा। प्लाजा पर आकर रिचार्ज करने पर वह तुरंत अपडेट नहीं होता है और ब्लैक लिस्टेड हो जाता है। अहमदपुर टोल प्लाजा पर 10 लेन हैं और यहां लगभग 100 कर्मचारी हैं। सभी 2013 से कार्य कर रहे हैं और पूरी तरह से प्रशिक्षित हैं। इसी तरह हैदरगढ़ स्थित बारा टोल प्लाजा पर 18 लेन हैं और यहां 144 कर्मचारी तैनात है। तीनों टोल प्लाजा पर सीसीटीवी कैमरों के साथ ही बेहतर इंटरनेट व बिजली के इंतजाम होने का दावा किया गया है।

एक जनवरी से एनएचएआई की ओर से सभी टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली के संबंध में बदलाव किये जा रहे हैं। अब सभी लेन में फास्टैग से टैक्स वसूली होगी, जिन वाहनों में टैग नहीं लगा है वह अब दोगुना टैक्स देकर आगे जा सकेंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन वाहनों में फास्टैग नहीं लगा है वो फास्टैग लगवा लें जिससे उन्हें टोल पर किसी प्रकार की असुविधा न हो।
एएस चौहान, मैनेजर, अहमदपुर टोल प्लाजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed