{"_id":"41fcb1ac53829db2b643160b3edf7b74","slug":"to-hold-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता दुरुस्त कराने को लेकर भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता दुरुस्त कराने को लेकर भूख हड़ताल
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही चित्रगुप्त नगरवासियों के लिए भारी पड़ रही है। एक सप्ताह पूर्व नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा इस मोहल्ले की जलनिकासी के लिए सड़क खोदकर पाइप डालने का कार्य शुरू किया था। सड़क खोद कर डाल दी उसके बाद कर्मचारी पाइप डालना भूल गए। एक सप्ताह से इस मोहल्ले का रास्ता बंद पड़ा है। लोग दो किलोमीटर अतिरिक्त घूमकर अपने घर पहुंचने को मजबूर हैं। रास्ता दुरुस्त कराने की मांग को लेकर मोहल्ले वासियों ने शनिवार को भूख हड़ताल की।
जिला टीबी हॉस्पिटल के पीछे व डीएबी कॉलेज से सटा मार्ग चित्रगुप्त नगर को जोड़ता है। यह मार्ग काफी जर्जर होने से लोगों के घरों का निकलने वाला गंदा पानी इस पर भर जाने से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। इसी सड़क की एक सप्ताह पूर्व नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा पाइप डालने के लिए खोदाई की थी। तब से आज तक सड़क के बीच में नाली खुदने से लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है। मोहल्ला वासियों ने इस संबंध में एसडीएम व नगरपालिका अधिकारियों से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इतना ही नहीं, इसी क्षेत्र में एसडीएम सदर का निवास स्थान होने के बावजूद इस मोहल्ले की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जिससे आजिज होकर मोहल्लावासियोें ने विधिक जागरूकता संस्थान के बैनर तले मालती सैनी की अगुवाई में लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए। चित्रगुप्त नगर के निवासी प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि जब तक इस समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा कोई भी यहां से नहीं हटेगा। भूख हड़ताल में सुषमा सिंह, आदर्श वर्मा, मैकू लाल वर्मा, कुंती देवी, शशी, कमला देवी, अरूण श्रीवास्तव, अनिल सिंह आदि शामिल रहे।