फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tiranga Yatra came out with pride, saluted the martyrs

Barabanki News: शान से निकली तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया नमन

Tue, 15 Aug 2023 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 15 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra came out with pride, saluted the martyrs
बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर शान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। रामसनेहीघाट में राज्यमंत्री की अगुवाई में बाइक तिरंगा यात्रा निकली तो पूरा क्षेत्र भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। देशभक्ति में रंग में हर कोई सराबोर नजर आया। वहीं अन्य तहसील क्षेत्रों में ब्लॉक व स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट के मिनी स्टेडियम (पायका मैदान) में सोमवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सबसे पहले स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो मिनी स्टेडियम से होते हुए तिरंगा यात्रा दरियाबाद के शहीद स्मारक पंहुची। यहां राज्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए व उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। साथ ब्लॉक संसाधन केंद्र में लगे अमृत महोत्सव के शिलापट का अनावरण किया। राज्यमंत्री ने सभी को पंच प्रण दिलाए। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, रिंकू सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हैदरगढ़ में कृषि विज्ञान केंद्र अध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह की अगुवाई में चिरैया के काली मंदिर से बलीपुर गांव तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में कृषि वैज्ञानिक व किसान शामिल हुए। पूर्व प्रधान संतोष कुमार सिंह ने झंडे उपलब्ध कराए। सुबेहा के एकता पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं ने स्वाधीनता आंदोलन के अमर सपूतों की झांकी सजाकर कर तिरंगा यात्रा निकाली।प्रबंधक राजेश कुमार तिवारी ने देश के बलिदानियों को नमन किया और पंच प्रण का संकल्प दिलाया। शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने माटी गीत का सामूहिक गायन किया। तिरंगा यात्रा में युवराज सिंह ने महात्मा गांधी, अचरज ने क्रांतिकारी सुखदेव, सत्यदेव ने चंद्र शेखर आजाद, अंजली तिवारी ने महारानी लक्ष्मीबाई की भूमिका का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



केजीबीवी मसौली की बालिकाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। जैदपुर के खुशहालपुर सहयोगी इंटर कॉलेज में प्रबंधक ने छात्र-छात्राओं को झंडे वितरित किए और यात्रा भी निकाली। रामनगर तहसील के प्राथमिक विद्यालय निजामपुर में कविता गायन प्रतियोगिता हुई। मसौली के कंपोजिट विद्यालय जमालपुर, कंपोजिट विद्यालय डायट परिसर गनेशपुर में बच्चों ने स्कूल की सफाई की और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां कीं। राजकीय इंटर काॅलेज बरौली जाटा में मेरी माटी मेरा देश के तहत छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बंदीपुरवा स्थित जेबीएस स्कूल में प्रबंधक पूनम सिंह ने सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को झंडे वितरित किए और हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed