Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Time management helps in building your career

Barabanki News: समय प्रबंधन कॅरिअर संवारने में सहायक

Sun, 14 Dec 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 14 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Time management helps in building your career
देवा ब्लॉक के ग्राम मित्रई के जीजीआईसी स्कूल में आयोजित कॅरिअर मेले का उद्धान करते लेखा​धिकारी
देवा। स्थानीय ब्लॉक के राजकीय हाईस्कूल मित्तई में शनिवार को कॅरिअर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। समय प्रबंधन को कॅरिअर संवारने में वक्ताओं ने सहायक बताया। छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर के विकल्पों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ लेखाधिकारी संतोष कुमार मौर्य ने फीता काटकर किया। स्तुति श्रीवास्तव ने जीवन कौशल, आईटीआई इंस्ट्रक्टर प्रवीण कुमार व जियाराम मौर्य ने आईटीआई में प्रवेश और योग्यता की जानकारी दी। डाॅ. राजकिशोर ने मेडिकल, थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने पुलिस, अमित कुमार ने पालीटेक्निक और डाॅ. हरिओम शुक्ला ने विधि क्षेत्र में कॅरिअर के विकल्पों के बारे में बताया। यूनिसेफ के सलाहकार राजेश कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लेखाधिकारी ने कहा कि करियर गाइडेंस कार्यक्रम में छात्रों को सूचनाएं उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानाचार्य दीपमाला वर्मा, नोडल अनीता रावत, अखिलेन्द्र सिंह, अंजू शुक्ला, आरती चौधरी, आरती वर्मा, भावना व विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed