फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three youths of Lucknow died in a road accident in Barabanki

Barabanki: सड़क हादसे में लखनऊ के तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Wed, 08 Mar 2023 07:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 08 Mar 2023 07:04 PM IST
सार

बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे रानी बाजार चौराहे के पास तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक सवार युवक के पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Three youths of Lucknow died in a road accident in Barabanki
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामनगर और कुर्सी इलाकों में बुधवार को होली के दिन हुए सड़क हादसों में लखनऊ जिले के तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


रामनगर पुलिस के मुताबिक, बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे रानी बाजार चौराहे के पास तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक सवार युवक के पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर पुलिस ने युवक को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लखनऊ जिले थाना हसनगंज के आईटी चौराहा निवासी सूरज कुमार (40) के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इंस्पेक्टर रामनगर बृजेश वर्मा ने बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग गया है। पता लगाया जा रहा है। वहीं, कुर्सी थाना क्षेत्र के अमरसंडा स्थित पेट्रोल पंप के निकट बुधवार को दिन में तीन बजे दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार लखनऊ के अलीगंज निवासी पिंटू गुप्ता ( 24) व दूसरी बाइक पर सवार इंटोजा थाना के गोहाना गांव निवासी सुनील (26) व थाना बीकेटी के भैसामाउ निवासी छोटू गंभीर (22) घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां पर चिकित्सकों ने पिंटू व सुनील को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि बाइक चला रहे दोनों युवक हेलमेट लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed