फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three youths died in road accidents, 11 injured

Barabanki News: सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, 11 घायल

Fri, 24 Feb 2023 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 24 Feb 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three youths died in road accidents, 11 injured
बाराबंकी में हैदरगढ़ क्षेत्र के किरिसिया के पास पलटी ट्रैक्टर-ट्राली। संवाद
बाराबंकी। जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन युवकों ने दम तोड़ दिया और 11 लोग घायल हो गए। इनमें दो हादसे हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और सर्विस रोड पर हुए। जवान बेटों की मौत से परिजन सदमे में है। सीतापुर के बिसवां कस्बा के मोहल्ला जोशी टोला निवासी फैसल (19), इरफान (30) व बिसवा के जलालपुर गांव के तौसीफ उर्फ चमन (21) बिहार में फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं। तीनों बुधवार रात एक ही बाइक पर सवार होकर बिहार से वापस सीतापुर जा रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बरावां गांव के पास इनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यूपीडा पेट्रोलिंग टीम ने तीनों को एंबुलेस से सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया जहां फैसल को मृत घोषित कर दिया गया। इरफान और तौसीफ को लखनऊ रेफर किया गया। वहीं, सुबेहा थाना क्षेत्र के किरसिया गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर टेंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक असंद्रा थाना के नई सड़क निवासी देशराज (45), मजदूर विजय कुमार (19), रामसागर (24), बृजेश (18) गंभीर घायल हो गए। सभी को अमेठी जिले के शुकुलबाजार सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के टेपरा गांव निवासी कुबेर कुमार (19) व इसी गांव का राहुल (18) बुधवार रात करीब 12 बजे रामनगर के पृथ्वीपुरवा मजरे रानीगंज गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा सुनकर बाइक से लौट रहे थे। रानीगंज कस्बे के निकट बाइक साइकिल सवार सीहामऊ गांव निवासी अंजनी (25) से टकरा गई। हादसे में घायल तीनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान अंजनी ने दम तोड़ दिया। जबकि बाइक सवार दोनों युवकों को लखनऊ भेज दिया गया। दोनों बाइकसवार हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर जैदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात साईडीह गांव निवासी युवक सुभाष चंद्र रावत (22) वैवाहिक समारोह से लौट रहा था। इस दौरान बंभौरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं, लखनऊ जिले के रहीम नगर निवासी अमन राजपूत (18) अपने दोस्त आदित्य वर्मा के साथ बुधवार को रामनगर थाना क्षेत्र के महादेवा मे आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। देर रात में बाइक से लौटते वक्त कुर्सी थाना क्षेत्र में कुर्सी कस्बे के निकट इनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आलोक पांडेय (38) की बाइक फिसल गई जिसमें वह घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed