फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three thousand people are taking food grains from two states

Barabanki News: तीन हजार लोग दो राज्यों से ले रहे अनाज

Wed, 08 Feb 2023 08:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 08 Feb 2023 08:18 PM IST
विज्ञापन
Three thousand people are taking food grains from two states
बाराबंकी। जिले के करीब तीन हजार लोग दूसरे राज्यों में रहकर भी अनाज का लाभ ले रहे हैं। प्रदेश में फर्जीवाड़ा रोकने को लेकर चलाए गए अभियान में इसका खुुलासा हुआ है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद करीब 870 लोगों के नाम पोर्टल से हटा भी दिए गए हैं, जबकि 13 लोगों ने लिखकर दिया है कि वह जिले से ही अनाज लेना चाहते हैं। ऐसे में इनका नाम दूसरे राज्यों से हटाने के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन



फर्जीवाड़ा रोकने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान पाया गया कि जिले के करीब 2998 लोग ऐसे हैं जो पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, मुंबई, बिहार, आंध्रप्रदेश आदि में रहकर मुफ्त अनाज योजना का लाभ ले रहे हैं और माह में दो बार बंटने वाला फ्री अनाज चार बार ले रहे हैं। अब तक करीब 870 लोगों के नाम पोर्टल से हटा दिए गए हैं जो दूसरे प्रदेशों में भी राशन कार्ड बनवाकर अनाज का लाभ ले रहे थे।
विज्ञापन



वहीं 13 लोगों ने विभाग को लिखकर दिया है कि वह जिले से ही अनाज लेेंगे। ऐसे में इनका नाम दूसरे राज्यों को पोर्टल से हटाने के लिए पत्र लिखा गया है। बाकी बचे 2115 लोगों के नाम भी पोर्टल से हटाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
शासन स्तर पर चलाए गए अभियान के तहत जिले के करीब 2998 लोग ऐसे पाए गए, जो दूसरे राज्यों से भी अनाज का लाभ ले रहे थे। जांच रिपोर्ट में इस बात खुलासा होने के बाद ऐसे करीब 870 लोगों के नाम पोर्टल से हटा दिया गया है। बाकी का नाम हटाने का कार्य चल रहा है।

डॉ. राकेश कुमार तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी


सवा लाख को मिलेगी चीनी, आज से होगा वितरण
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनवरी के अनाज का वितरण बुधवार से शुरू हो रहा है। इसके तहत गेहूं और चावल का मुफ्त वितरण सभी कार्डधारकों में कराया जाएगा। बताया कि इसके अलावा करीब सवा लाख अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी का वितरण एक साथ कराया जा रहा है। इसके लिए अन्त्योदय कार्डधारकों को निर्धारित मूल्य कोटेदार को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed