Barabanki : दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, नेपाली ग्राहक को बेचने जा रहे थे
एएनटीएफ ने हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 2.05 करोड़ की स्मैक बरामद की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस और नकदी भी जब्त की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की बाराबंकी यूनिट ने सोमवार को तीन तस्करों को गिरफ्तार कर एक किलो 26 ग्राम स्मैक बरामद की है। अधिकारियों के मुताबिक जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.05 करोड़ रुपये है।
गिरफ्तारी फैजाबाद-लखनऊ हाईवे स्थित हैदरगढ़ रोड अंडरपास के पास हुई। पकड़े गए आरोपियों में बदोसराय मरकामऊ निवासी बबलू, जैदपुर के चंदौली निवासी मोहम्मद जैद व बदरुद्दीन उर्फ शादाब शामिल हैं। पूछताछ में बदरुद्दीन ने बताया कि बरामद स्मैक उसी की है और वह इसे बबलू को बेचने आया था। बबलू ने स्वीकार किया कि वह यह माल नेपाल के एक ग्राहक को बहराइच में बेचने वाला था।
ये भी पढ़े- UP: तीन आईपीएस अफसरों के तबादले, IPS नीरा रावत को यूपी 112 का अतिरिक्त प्रभार मिला
ये भी पढ़े- JEE Advanced Result 2025: लखनऊ के श्रेयस ने किया यूपी टॉप, देश में मिली 68वीं रैंक; परिवार में खुशी
टीम ने तस्करों के पास से एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस और 1520 रुपये नकद बरामद किए हैं। एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक अयनुद्दीन के मुताबिक गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.