फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three people including two youths died in three road accidents in Barabanki

UP News: हादसों ने लील ली तीन लोगों की जिंदगी; किसी की होनी थी शादी... कहीं बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Fri, 27 Dec 2024 06:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Dec 2024 06:38 PM IST
सार

बाराबंकी में हादसों ने तीन लोगों की जिंदगी लील ली। किसी की शादी होनी थी। तो वहीं कहीं बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। 

विज्ञापन
Three people including two youths died in three road accidents in Barabanki
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में तीन सड़क हादसों में दो युवकों समेत तीन की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इसे लेकर तीनों परिवारों में मातम का माहौल है। हादसे में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चन्दूरा के मुन्ना अवस्थी का ट्रैक्टर गांव के ही सूरजलाल का पुत्र अजय (22) चलाता था। बृहस्पतिवार दोपहर अजय सूरतगंज के बरैय्या केंद्र पर धान लेकर गया था। देर रात ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर वापस लेकर गांव लौट रहा था। सूरतगंज-फतेहपुर मार्ग पर इमलीपुर गांव पास आबादी के बीच हुक निकल जाने कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। 

विज्ञापन

बिना सूचना दिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर के नीचे दबे अजय को बाहर निकाल कर सूरतगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि शव बिना सूचना दिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के वतिया गांव निवासी देशराज रावत (60) बृहस्पतिवार देर शाम परिवार के ही कमलकिशोर का ई रिक्शा लेकर शेखपुर बाजार सामान खरीदने गए थे। वापस लौटते समय फतेहपुर वतिया मार्ग पर ई रिक्शा एक ठेलिया से टकरा कर पलट गया। 

मजदूरी कर बाइक से वापस गांव लौट रहे थे

ई रिक्शा के नीचे दबे पड़े देशराज को राहगीरों ने बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे परिजन उनको सीएचसी फतेहपुर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, देर रात सफदरगंज थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी शेषराम (35) बाराबंकी से मजदूरी कर बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। 

इस दौरान लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दादरा के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में इनको जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया मगर रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, मसौली थाना क्षेत्र के डुबकी गांव निवासी बाइक सवार केशवराम (28) बृहस्पतिवार देर रात बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए।

अजय की तय थी शादी, तीन बच्चों का पिता था शेषराम

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-टॉली पलटने से जान गंवाने वाले चंदूरा गांव के युवक अजय की आगामी 29 अप्रैल को शादी होनी थी। वहीं, सफदरगंज के परसा गांव निवासी शेषराम अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चे छोड़ गए हैं। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed