{"_id":"57e17ea54f1c1b8341a830d0","slug":"three-people-died-due-to-fever-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो और डेंगू से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो और डेंगू से एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से शहाबपुर कस्बे में एक बालिका समेत दो की मौत हो गई। कुर्सी क्षेत्र में डेंगू से पीड़ित एक और मरीज की मंगलवार को मौत हो गई। तीन मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए जाने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ की सख्ती के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम शहाबपुर कस्बे के हालात पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है।
शहाबपुर कस्बे में मंगलवार को बुखार से नूरूद्दीन की छह वर्षीय पुत्री खमशानूर की मौत हो गई। मृतका के पिता ने बताया कि चार दिन पूर्व बुखार आने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार सुबह आठ बजे मौत हो गई। यहीं के निवासी रामचन्द्र (55) की निजी अस्पताल में मौत हो गई।
बड्डूपुर के कतुरी खुर्द मजरे खंता निवासी अभय (3) पुत्र राकेश की डेंगू रोग से मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि चार दिन पहले तेज बुखार आया था। उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
जहां उसकी मौत हो गई। इसके अलावा कुर्सी क्षेत्र के लोहराहार निवासी नसीम (40), जयकरनपुर निवासी मीरा (28), धर्मेन्द्र (15) में डेंगू के लक्षण पाए जाने पर परिवारीजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए उन्हें लखनऊ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है।
सीएमओ डॉ. डीआर सिंह ने बताया कि सीएचसी जाटा बरौली में तैनात चिकित्सकों की टीम को शहाबपुर कस्बे पर बराबर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। पीड़ितों के उपचार में लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी। बुखार और डेंगू से मौत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।