फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three miscreants caught in the encounter confessed to the crime

Barabanki News: मुठभेड़ में दबोचे तीन बदमाशों ने कबूलीं वारदातें

Tue, 19 Sep 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 19 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants caught in the encounter confessed to the crime
बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात मुठभेड़ के दौरान दबोचे गए तीन लुटेरों से पुलिस ने तीन असलहे, कारतूस, 24000 रुपये व बाइक बरामद की है। इनके चौथे साथी की तलाश की जा रही है। इस गिरोह की गिरफ्तारी से लूट की दो और चोरी की दो वारदातों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन




एसपी दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि सात सितंबर को फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर मखदूम गांव निवासी दवा व्यवसायी दानिश इकबाल से रात में साई इंटर कॉलेज के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने 19 हजार रुपये और उनका बैग लूट लिया था। इसको लेकर स्वाट टीम और फतेहपुर पुलिस पड़ताल में जुटी थी। रविवार रात तालगांव के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें रामनगर क्षेत्र के खालिसपुर निवासी बदमाश शिवा सिंह व जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव निवासी श्रीराम उर्फ बाबू के पैर में गोली लगी। जबकि जहांगीराबाद के गोपालपुर गांव निवासी सचिन यादव को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन



घायल बदमाशों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। एक अन्य बदमाश मुठभेड़ के दौरान भाग गया है। पूछताछ में पता चला कि इन्हीं बदमाशों ने फतेहपुर में दवा व्यवसायी से लूट की थी तो 29 अगस्त को सतरिख क्षेत्र में बाइक सवार से 25 हजार रुपये लूटे थे। 13 सितंबर को जहांगीराबाद क्षेत्र में शराब की दुकान व मकान में चोरी की थी। इनके पास से दुकानदार का आधार कार्ड और दुकान की चाबियां भी बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश शिवा के खिलाफ गैंगस्टर समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि श्रीराम पर दो और सचिन पर एक केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुलासे के पहले दर्ज हुआ चोरी का मुकदमा

जहांगीराबाद (बाराबंकी)। सतरिख थाना क्षेत्र के मौथरी गांव निवासी रामशंकर जायसवाल की जहांगीराबाद के मुनीमाबाद नहर के किनारे शराब की दुकान है, जिस पर मंझलेपुर निवासी रणधीर सिंह रावत सेल्समैन है। 13 सितंबर की रात दुकान से तीन पेटी शराब, एक बैटरी, एक कीपैड मोबाइल व नकदी चोरी हो गई थी। मामले में खुलासे सेे पहले सेल्समैन की तहरीर पर रविवार रात करीब पौने 10 बजे मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed