फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three killed, two critically injured in road accidents.

Barabanki News: सड़क हादसों में तीन की मौत, दो गंभीर

Sat, 10 Oct 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 10 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Three killed, two critically injured in road accidents.
बाराबंकी। सड़क हादसों में शुक्रवार को दो युवकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि किशोरी व पंपकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन


बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर मसौली के बिंदौरा चौराहे के पास शुक्रवार शाम सड़क पार कर रहे अवधराम (40) तेज रफ्तार कार की टक्कर से करीब 10 फीट दूर सड़क पर जा गिरे। सीएचसी बड़ागांव में उनको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कार बहराइच से बाराबंकी की ओर जा रही थी। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और आवागमन ठप हो गया। कार छोड़कर चालक भाग गया। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जैदपुर-भानमऊ मार्ग पर कोठी क्षेत्र के बादीपुर गांव के पास डंपर की चपेट में आकर आदमपुर निवासी ननकऊ उर्फ रामरूप (50) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ननकऊ साइकिल से जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर से जोरदार टक्कर लग गई। सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।

उधर टिकैतनगर-बदोसराय मार्ग पर शुक्रवार को ऑटो एजेंसी के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार मंझेला गांव निवासी मो. वैश (23) घायल हो गए। सीएचसी टिकैतनगर में उनको मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार वैश दो भाइयों में छोटे थे। पिता सउदी अरब में रहकर नौकरी करते हैं। अविवाहित वैश भी वहीं रहकर काम करते थे। तीन महीने पहले ही वह स्वदेश लौटे थे। थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। सीओ सौरभ कुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।


उधर, शुक्रवार शाम मोहम्मदपुर खाला के लकौड़ा गांव में सड़क पार कर रही पल्लवी (13) तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे फतेहपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं फतेहपुर सिहाली मार्ग पर पेट्रोल पंप कर्मी पवन कुमार (21) अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि पवन का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed