{"_id":"5a17042b4f1c1bc1678bd42c","slug":"three-killed-and-five-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल
बाराबंकी
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
लोनी कटरा थाना क्षेत्र के भिलवल चौराहा के दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बोलेरो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य घायल हुए हैं जिनको गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बुधवार की शाम को कोतवाली हैदगरढ़ स्थित दयालगंज गांव के राममिलन(50)बाइक से पोखरा बाजार से लौट रहे थे तभी दहिला मार्ग पर शराब ठेके के निकट खड़ी पिकप के अचानक दरवाजा खोलने पर टकरा कर गंभीर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। कोतवाल पीके तिवारी ने बताया शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दूसरा हादसा लोनीकटरा थाना स्थित लखनऊ मार्ग पर भिलवल चौराहे पर हुआ। यहां बृहस्पतिवार की सुबह तेज गति से जा रहे ट्रक की टक्कर से पिकप चालक हैदरगढ़ कोतवाली के मनीपुर गांव निवासी मंशाराम (35)घायल हो गए। लोगों ने सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं इसी थाना क्षेत्र में मंगलपुर गांव की रोशनी (18) पुत्री गंगाराम को पैदल सड़क पार करते हुए एक वाहन ने टक्कर मार दी। उस्मानपुर गांव के मंशाराम बाइक से जाते हुए अखैयापुर गांव के निकट एक वाहन की टक्कर से घायल होकर गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय ले जाए गए।
वहीं जौरास गांव के नवीन पुत्र हंसराज साइकिल से जाते हुए वाहन की टक्कर से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में सीएचसी से जिला चिकित्सालय भेजा गया है। वहीं जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में सरवन कुमार निवासी मंगरवल थाना सतरिख अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ बाइक से अपने जा रहे थे तभी बेराहरा मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक से भिड़ गए। हादसे में घायल हुए दंपती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम अमरा देवी मन्दिर के पास बृहस्पतिवार को मधवापुर हाजी ब्रिक फील्ड से ईंट लादकर आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठा मजदूर कमलेश (35) निवासी तव्वकल पुर थाना रामनगर की अचानक नीचे गिरकर ट्रॉली के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गयी।
हादसे के बाद चालक राहुल ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ भागने लगा की तभी मृतक के रिश्तेदारों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। हादसे के बाद पंहुची मृतक की पत्नी गीता व बच्चे रजनी,वरितेश का रो रो कर काफी खराब हाल है। मृतक बहुत ही गरीब ब्यक्ति था मजदूरी से ही परिवार का भरण पोषण चलाता था। इस हादसे ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है।