फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   three injured in road accident

हादसे में सांसद निरहुआ के बड़े भाई समेत तीन घायल

Fri, 01 Jul 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
three injured in road accident
बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हादसे के बाद पलटी सांसद दिनेश लाल यादव ? - फोटो : BARABANKI
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। भोजपुरी के सुपर स्टार व आजमगढ़ सांसद के बड़े भाई की एसयूवी बृहस्पतिवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुघर्टनाग्रस्त हो गई। इसमें घायल तीन लोगों को यूपीडा के सुरक्षा कर्मियों ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे की जानकारी स्थानीय थाना प्रभारियों को देर शाम तक नहीं हो सकी।
विज्ञापन

आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के बड़े भाई व पूर्व मंत्री विजय लाल यादव बृहस्पतिवार को एसयूवी से अपने साथी गाजीपुर के बरही गांव निवासी बृजेश यादव व वाराणसी निवासी चालक पिंटू श्रीवास्तव के साथ लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े आठ बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ओहरामऊ व बरावां के बीच तेज रफ्तार एसयूवी डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह डिवाइडर से टकराने के बाद कई फीट ऊपर हवा में उछली और कई गुलाटी खाने के बाद पलट गई। हादसे में जहां एसयूवी के परखच्चे उड़ गए वहीं उसमें सवार सांसद निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव उनके साथ बृजेश यादव व चालक पिंटू घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही आननफानन यूपीडा की सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कार में मिले आधारकार्ड से पहचान होने पर परिवारीजनों को फोन कर सभी घायलों को पीछे से आ रही एक कार से लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है।
लखनऊ के निजी अस्पताल में पहुंचाने के बाद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को हादसे की जानकारी हुई। मगर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुबह हुए हादसे की खबर शाम पांच बजे तक हैदरगढ़ कोतवाली व सुबेहा पुलिस को नहीं हुई। यूपीडा सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस सूचना देने पर भी मौके नहीं पहुंचती। इसलिए पुलिस को सूचना नहीं दी गई। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि हादसा किस थाना क्षेत्र में हुआ है। इसकी जानकारी की जाएगी। इसके बाद अगर कोई तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर की जाएगी।

अखिलेश से मिलने जा रहे थे पूर्व मंत्री
घटनास्थल पर पहुंचे सांसद निरहुआ के भाई प्यारेलाल यादव ने बताया कि उनके भाई सपा सरकार में मंत्री थे। वह बृहस्पतिवार की सुबह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान हादसे की खबर पाकर वह रामप्रवेश यादव व भतीजे बिपिन यादव यहां पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed