फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three including female inspector suspended for not attending briefing

Barabanki News: ब्रीफिंग में न पहुंचने पर महिला इंस्पेक्टर समेत तीन निलंबित

Wed, 21 Aug 2024 03:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 21 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Three including female inspector suspended for not attending briefing
बाराबंकी। आगामी 23 अगस्त से जिले के नौ केंद्रों पर प्रस्तावित सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन काफी सख्त है। इसके चलते ही परीक्षा संबंधी ब्रीफिंग में न पहुंचने पर एक एक महिला इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अगर कोई पुलिसकर्मी या अन्य कर्मचारी इस परीक्षा में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा जिले के नौ केंद्रों पर होनी है, इसमें पांच केंद्र शहर कोतवाली क्षेत्र के हैं। इनमें से एक केंद्र का पर्यवेक्षक महिला सेल की प्रभारी इंस्पेक्टर रत्ना सिंह को बनाया गया था। 22 अगस्त को हिंद मेडिकल कॉलेज के सभागार में परीक्षा की तैयारी को लेकर एक जरूरी ब्रीफिंग आयोजित की गई थी। इसमें परीक्षा ड्यूटी में लगने वाले सभी पुलिस कर्मियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन

ब्रीफिंग में परीक्षा संबंधित तमाम बिंदुओं पर जानकारी दी गई। इस दौरान इंस्पेक्टर रत्ना सिंह, असंद्रा थाने में तैनात सिपाही राहुल सिंह और कुर्सी थाने में तैनात सिपाही प्रवीण सिंह ब्रीफिंग से गैरहाजिर मिले। समीक्षा में इसके लिए उनसे जवाब तलब भी किया गया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सोमवार को तीनों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed