फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three hundred encroachments in three kilometers, widening becomes a challenge

Barabanki News: तीन किमी में तीन सौ अतिक्रमण, चौड़ीकरण बना चुनौती

Sat, 01 Feb 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 01 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three hundred encroachments in three kilometers, widening becomes a challenge
बाराबंकी। शहर के नाका सतरिख चौराहे से हैदरगढ़ मार्ग पर तीन किलोमीटर तक सड़क के दोनों ओर हुआ अतिक्रमण इस मार्ग के चौड़ीकरण में अड़ंगा लगा रहा है। फुटपाथ और सड़क किनारे अतिक्रमण कर सजी छोटी बड़ी तीन सौ दुकानें , ठेले और डग्गामार वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण व्यस्त रूट पर दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। खासकर बड़ेल चौराहे पर जाम की परेशानी आम हो गई है। शिकायत के बाद भी प्रशासन इस परेशानी से छुटकारा दिलवाने को लेकर उदासीन बना है।
विज्ञापन

जाम की समस्या से छुटकारा दिलवाने के लिए ही बीते दिनों इस सड़क का सर्वे कर चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कराया हुआ है। लेकिन सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण कर बने अस्थायी और स्थायी निर्माण हटाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना है। इसके चलते ही इस पूरे मार्ग का चौड़ीकरण कार्य भी फिलहाल अटक गया है।
विज्ञापन


नाका सतरिख शहर का व्यस्ततम चौराहा माना जाता है। यहां से हैदरगढ़ जाने वाले मार्ग पर कई डग्गामार वाहनों के अवैध स्टैंड संचालित हो रहे हैं। यह वाहन सड़क किनारे खड़े होकर यात्रियों को बैठाते हैं, जिससे हर दिन लोगों को जाम की परेशानी से जूझना पड़ता है। इसके साथ ही सड़क किनारे लगने वाले ठेले-खोमचे व फेरीवालों के कारण भी यातायात संचालन में काफी दिक्कत आती है। बड़ेल चौराहे पर पुलिया के संकरी होने के कारण यातायात पुलिस कर्मी की तैनाती के बावजूद सुबह व दोपहर में स्कूल की छुट्टी के समय हर दिन घंटों जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर प्रशासन और यातायात विभाग समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर से स्थिति जस की तस हो जाती है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके राय ने बताया कि सड़क को चौड़ा करने के लिए अभी सर्वे किया जा रहा है। जाम से छुटकारा दिलवाने के लिए अतिक्रमण को हटाकर सड़क का चौड़ीकरण करने के साथ ही दो नए पुल भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed