फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three-four rooms became centers, famous colleges disappeared

Barabanki News: तीन-चार कमरे वाले बन गए केंद्र, नामचीन कॉलेज गायब

Wed, 14 Dec 2022 07:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Three-four rooms became centers, famous colleges disappeared
बाराबंकी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची में जहां कई नामचीन कॉलेजों को नहीं चुना गया, वहीं हैरानी की बात है कि तीन-चार कमरे वाले कॉलेज को केंद्र बना दिया गया। बोर्ड परीक्षा-2023 को लेकर जिले में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि बुधवार तक आपत्तियां ली जाएंगी और सूची में फेरबदल भी हो सकता है। बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर बीते माह से प्रक्रिया चल रही थी। तीन सौ से अधिक माध्यमिक विद्यालयों की फीडिंग कर बोर्ड भेजा गया था। प्रस्तावित सूची का निर्धारण बोर्ड से ही होना था। इस बार प्रस्तावित सूची में पिछली बोर्ड परीक्षा की अपेक्षा 11 केंद्र ज्यादा हैं।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी हुई तो इसमें कई खामियां मिलीं। मानक न पूरे करने वाले राजकीय हाई स्कूल मोहद्दीपुर, राजकीय हाई स्कूल दनापुर क्यामपुर, राजकीय हाईस्कूल कबूलपुर समेत कई विद्यालय परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए। इस बार शासनादेश में उल्लेख था कि सर्वाधिक बालिका वाले स्कूल को केंद्र जरूर बनाया जाएगा मगर शहर के ही श्रीसाई इंटर कॉलेज को नहीं चुना गया जबकि यहां छात्राओं की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती इंटर कॉलेज केशव नगर परीक्षा केंद्र नहीं बना है। इसे लेकर खूब भी खूब चर्चाएं हो रही हैं। आपत्तियां ऑफ लाइन व ऑनलाइन की जा सकती हैं। इस बार 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। यदि परीक्षा केंद्रों में कोई आपत्तियां या शिकायत हो तो वह साक्ष्यों सहित अपनी आपत्ति या शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति या शिकायत को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दर्ज कराया जा सकता है।
बढ़ गई छात्र-छात्राओं की संख्या
बोर्ड परीक्षा 2022 में 112 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वर्ष 2022 बोर्ड परीक्षा में कुल 66542 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे जिसमें हाई स्कूल में 36677 व इंटरमीडिट में 29665 छात्र-छात्राएं शामिल थे। वर्ष 2023 बोर्ड परीक्षा में कुल 78938 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है जिसमें हाईस्कूल में 44988 इंटरमीडिएट में 33950 हैैं। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने के कारण 11 सेंटर अधिक बनाए गए हैं।

बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित 123 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। प्रधानाचार्य 14 दिसंबर शाम पांच बजे तक प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिला स्तर पर आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।
- ओपी त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed