फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three divorces after 10 months of marriage, four sued

Barabanki News: निकाह के 10 माह बाद ही तीन तलाक, चार पर मुकदमा

Thu, 04 May 2023 07:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
Three divorces after 10 months of marriage, four sued
विवाहिता का आरोप- डेढ़ माह के मासूम के साथ घर से भगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। निकाह के मात्र 10 माह बाद ही एक विवाहिता को तीन तलाक देकर डेढ़ माह के मासूम के साथ घर से भगा देने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर शहर कोतवाली में बृहस्पतिवार को पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हजाराबाग निवासी सलाउद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 मई, 2022 को उन्होंने अपनी पुत्री जैनब फातिमा का निकाह असंद्रा थाना क्षेत्र के जियनपुर गांव निवासी मो. मेराज से किया था। ससुराल में पुत्री को दहेज में दो लाख रुपये व बाइक को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार घर से भगाया गया, लेकिन किसी तरह समझौता करा दिया गया। बीते 28 अप्रैल की शाम जैनब की पिटाई कर पति मेराज ने तीन तलाक दे दिया और डेढ़ माह के बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। उसके मायकेवालों को भी धमकी दी गई। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताय कि पति मेेराज, सास शाहजहां, ननद हिना व नंदाेई एखलाख के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed