फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three died in accidents

हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Thu, 22 Oct 2020 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three died in accidents
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दो शवों का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पहला हादसा रामनगर थाना क्षेत्र में चौकाघाट के पास हुआ। थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला के टेड़वा निवासिनी हेमा मालिनी (40) मंगलवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से कोटवाधाम जाते समय ट्रॉली से अचानक गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
वहीं अयोध्या जनपद के ग्राम बनगवां निवासी मोहित (17) पुत्र भगौती भी मंगलवार रात टिकैतनगर कस्बे के पास ही ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई है। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

उधर, मसौली थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में ग्राम अमलोरा निवासी अंशू वर्मा (15) पुत्र शिवराम वर्मा की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस हादसा होने के कारण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed