फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three died in accidents.

Barabanki News: कोहरा बना काल, हादसों में तीन की मौत

Mon, 29 Jan 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 29 Jan 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Three died in accidents.
बाराबंकी। घना कोहरा सड़कों पर चलने वालों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। कुहासे के चलते अलग-अलग जगहों पर हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


शनिवार रात 12 बजे ही सड़कों पर घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई। कोठी थाना क्षेत्र के अचकामऊ गांव निवासी किसान राजेश कुमार (35) रविवार भोर भाड़े के ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लादकर हैदरगढ़ जा रहे थे। काेहरे के बीच लोनीकटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे के मंगलपुर चौराहा पर ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही पहुंची तभी पिकअप वाहन ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रैक्टर पर बैठा राजेश सड़क पर जा गिरा और पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई। उस पर मछली लदी थी। पुलिस पहुंची तो पिकअप का चालक लापता था। घायल राजेश को सीएचसी त्रिवेदीगंज से केजीएमयू लखनऊ भेजा गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, लखनऊ के गणेशीखेड़ा थाना निगोहा निवासी ब्रजेश कुमार (32) अपने गांव के ही विजय व दिनेश के साथ शनिवार रात 11 बजे बाइक से अयोध्या के लिए निकला था। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र में दारापुर गांव के पास कोहरे के बीच बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर सवार ब्रजेश नीचे गिरा और सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। उसके साथी भी जख्मी हाे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शहर कोतवाली के शुक्लाई गांव निवासी अतुल कुमार (40) शनिवार की शाम घर से निकला था। रात करीब 10 बजे वह लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एक रेस्टारेंट के पास घायल मिला। लोगों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रथमदृष्टया हाईवे पार करते समय युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। उधर, बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर सतरिख थाना क्षेत्र के नेवली गांव के पास रविवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार नेवली गांव का युवक प्रदीप वर्मा व भूपति जख्मी हो गए जबकि दूसरी बाइक पर सवार डिबियापुर गांव के विजय समेत तीन युवक घायल हो गए। विजय को जिला अस्पताल से केजीएमयू रेफर किया गया है।



पिता ने जताई हत्या की आशंका
शुक्लाई गांव निवासी अतुल कुमार का शव हाईवे पर पड़ा मिला था। सूचना पाकर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा। बदहवास पिता परशुराम ने पुत्र की हत्या होने की आशंका जताई। कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इसकी भी जांच की जा रही है।




हाईवे पर पुलिस की कांबिंग, हटवाए गए वाहन
घने कोहरे के बीच हादसों को रोकने के लिए शनिवार रात पुलिस ने हाईवे पर कांबिंग की। एसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर कोतवाल समेत तमाम पुलिसकर्मी चौपुला से लखनऊ सीमा तक गश्त करते रहे। इस दौरान हाईवे के किनारे खड़े एक दर्जन से अधिक वाहनों को पुलिस ने हटवा दिया। एसपी ने बताया कि हाईवे पर यातायात सुगम करने व हादसों को रोकने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed