फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three dead bodies found hanging in suspicious circumstances

Barabanki News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटके मिले तीन शव

Sun, 21 May 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 21 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Three dead bodies found hanging in suspicious circumstances
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध हालात में तीन शव फंदे पर लटके मिले। पुलिस छानबीन में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन



टिकैतनगर के मोहल्ला सरावगी निवासी अर्जुन की पत्नी सीमा (35) का शव शुक्रवार देर रात कमरे के अंदर फंदे से लटका पाया गया। थाना दरियाबाद क्षेत्र के चमरौली से पहुंचे मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पता चला कि विवाहिता का उसके पति से आए दिन विवाद होता रहता था।
विज्ञापन



कोठी थाना क्षेत्र के छतौरा गांव निवासी राजेश कुमार (30) गाड़ी चलाता था। शुक्रवार शाम वह घर आया था। शनिवार सुबह काफी देर तक राजेश को न देख कर ग्रामीणों ने दरवाजे से झांक कर देखा तो छत में लगे कुंडे से फंदे पर राजेश लटक रहा था। दरवाजा तोड़कर ग्रामीण अंदर पहुंचे तो उसे मृत पाया। उसके दो पुत्र व पत्नी रो-रोकर बेहाल हैं। एसएचओ अनिल सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घुंघटेर थाना क्षेत्र के खुज्जी गांव निवासी सतीश कुमार गौतम (23) का शव शनिवार को कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पत्नी ने पुलिस को बताया कि सतीश दो मंजिला मकान के ऊपर वाले कमरे में थे। सुबह उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने गई तो शव लटका देखा। सतीश मजदूरी करता था। गरीबी के कारण अवसाद में रहता थ। थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि गरीबी व पारिवारिक कलह की वजह से युवक ने आत्महत्या की है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।




पिता ने पुत्री की हत्या का लगाया आरोप
टिकैतनगर में सीमा की मौत के बाद उसके पिता प्यारेलाल ने थाने में तहरीर देकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। बताया कि 15 वर्ष पूर्व पुत्री की शादी अर्जुन से हुई थी। लेकिन शराब का लती होने के कारण दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। अक्सर मारपीट होती थी। इसी को लेकर अर्जुन ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी है। एसएचओ टिकैतनगर सुरेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या या आत्महत्या की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed