फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three bodies buried in two graves

Barabanki News: दो कब्रों में दफन हुए तीन शव

Sat, 13 May 2023 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 13 May 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three bodies buried in two graves
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सूरतगंज (बाराबंकी)। लखनऊ में ई रिक्शा की बैटरी में विस्फोट होने से जान गंवाने वाले मां-बेटे और भतीजी के शव शनिवार को ढखवा गांव पहुंचे तो हर शख्स का कलेजा कांप उठा। घंटों चीख-पुकार मची रही। मां बेटे को एक साथ तो भतीजी को दूसरी कब्र में दफनाया गया। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ढखवा गांव निवासी अंकित गोस्वामी लखनऊ के जुग्गौर में किराए के कमरे में रह कर ई-रिक्शा चलाते हैं। बृहस्पतिवार शाम उनके साथ पत्नी रोली (23), बेटा कुंज (4) व सात माह का मासूम अमर और भतीजी रिया (11) व शिया (9) भी मौजूद थीं। अंकित के मुताबिक भोर में ई रिक्शा की बैटरी में विस्फोट होने से सभी लोग घायल हो गए जिसमे पत्नी रोली, बेटा कुंज व भतीजी रिया ने दम तोड़ दिया। जब्कि सात माह के बेटे शिवा व भतीजी शिया की हालत चिंता जनक बनी हुई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव ढखवा गांव पहुंचे तो चीखपुकार मच गई। जहां मां-बेटे को एक कब्र व भतीजी को दूसरी कब्र में दफनाया गया। पूरा दिन घरों में दहाड़े मार कर रोने की आवाज आती रही। इस परिवार से जुड़े परिचितों और करीबी लोगों के यहां चूल्हे तक नहीं जले। वहीं इस घटना बादशाह ई रिक्शा चालक बैटरी को लेकर काफी चिंतित हो गए हैं।वहीं सूचना पर विधायक फरीद महफूज किदवई भी गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed