फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three arrested for robbery and theft in a mill under construction

Barabanki News: निर्माणाधीन मिल में हुई लूट और चोरी में तीन गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 19 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for robbery and theft in a mill under construction
बाराबंकी। जैदपुर कस्बे में 14 अगस्त की रात निर्माणाधीन मिल में हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। जबकि लखनऊ के एक कबाड़ी व गिराेह में शामिल एक अन्य युवक की तलाश जारी है। पूछताछ में चोरी की घटना का भी खुलासा हुआ। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी रितेश कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

एएसपी के अनुसार 14 अगस्त की रात निर्माणाधीन आटा मिल में घुसकर बदमाशों ने चाैकीदार को बंधक बनाकर जनरेटर के अल्टीनेटर से कॉपर तार, हैवेल्स तार का बंडल, मोबाइल फोन व नकदी लूट ली थी। जैदपुर पुलिस के साथ स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मैनुअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का खुलासा किया। पुलिस ने नहामऊ थाना मसौली निवासी सुभाष चौहान, शहर कोतवाली के रसूलपुर के रानू सिंह व सिद्धार्थनगर जिले के मूल निवासी व वर्तमान में अनौरा कला थाना बीबीडी लखनऊ निवासी अनवर अली को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने इनके पास से करीब 15 किलो कॉपर तार, एक बंडल हैवैल्स तार, लूट के मोबाइल सहित कुल पांच अदद मोबाइल फोन, बाइक व 15,020 रुपये भी बरामद हुए। पूछताछ में तीनों ने बताया कि बाइक से घूम कर रेकी करने के बाद रात में चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। जबकि सामान को लखनऊ में कबाड़ी अनवर अली को बेच देते थे। गिरोह में गदिया गांव का रौनक वर्मा भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed