फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   three arrest

प्रतिबंधित मांस के साथ लखनऊ के तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 30 Jan 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
three arrest
बाराबंकी। छुट्टा मवेशियों का वध कर प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वाले लखनऊ के तीन तस्करों को सफदरगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस, प्रयुक्त उपकरण, दो तमंचा व कार बरामद की।
विज्ञापन

सफदरगंज एसओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि छुट्टा मवेशियों को मारकर प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वाले लखनऊ के एक गिरोह को पकड़ा गया है। जिसमें लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बरौरा निवासी मो. शादाब उर्फ सिद्धू, बर्फखाना मिश्रीबाग निवासी अरबाज उर्फ बउआ और काकोरी थाना क्षेत्र के अमन कालोनी, दुबग्गा निवासी छोटू शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके कब्जे से तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस, एक चापड़, चार चाकू, दो कुल्हाड़ी, दो पेचकस, पांच रस्सी, एक कार व दो तमंचा बरामद किया। इनके खिलाफ पुलिस ने गोवध अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह छुट्टा मवेशियों को पकड़ काटकर उनका मांस बेचने का धंधा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवेशियों के वध मामले में तीन बंदी
उधौली। दो दिन पहले प्रतिबंधित मवेशियों को मारे जाने के मामले में वांछित तीन आरोपियों को सफदरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने दो तमंचा बरामद किया। सफदरगंज थाना क्षेत्र के केवलापुर गांव के बाहर नाले के पास प्रतिबंधित मवेशियों की हत्या करने के बाद उनके अवशेष दो दिन पहले बृहस्पतिवार सुबह मिले थे।

जिसको लेकर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया था। इस मामले में पुलिस ने घटना के बाद ही गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। शनिवार को एसओ अभिषेक तिवारी की टीम ने वांछित आरोपी थाना क्षेत्र के सैदनपुर निवासी राहत अली, नूर मोहम्मद व कैफ को गिरफ्तार किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed