{"_id":"685ef27986abb3389105f8e9","slug":"thousands-of-hands-were-raised-to-get-rice-in-the-rath-yatra-barabanki-news-c-315-1-brp1005-142478-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रथयात्रा में भात पाने के लिए उठे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रथयात्रा में भात पाने के लिए उठे हजारों हाथ
Sat, 28 Jun 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा शुक्रवार को निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ का पीले चंदन से दमकता माथा देखने को भक्तिरस से सराबोर भक्तों की टोलियां सड़क के दोनों तरफ मौजूद रही। यह रथयात्रा शाम तीन बजे शहर के कल्याणेश्वर महादेव मंदिर से पूजन-अर्चन के बाद शुरू हुई। इस दौरान जगन्नाथ के प्रसाद भात पाने के लिए हजारों हाथ उठे दिखाई दिए। इसके साथ ही जगह-जगह प्रसाद के बतौर हलुवा, जामुन, आम, शरबत, पानी का वितरण भी हुआ।
रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र, सुभद्रा अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकले। रथयात्रा निकलने वाले मार्ग में जगह-जगह मिट्टी के पात्र में कढ़ी भात का वितरण किया गया। भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा ने शुक्रवार को शहरवासियों को भक्तिरस में डुबो दिया। श्री कल्याणेश्वर मंदिर से कैलाश आश्रम तक निकली यात्रा में चार घंटे पुष्पवर्षा, आरती, पूजन व प्रसाद वितरण होता रहा। गाजे बाजे संग निकली रथयात्रा में स्वामी जगन्नाथ के घंटा, घड़ियाल, शंखध्वनि व जयकारे गूंजते रहे। रथयात्रा में एक तरफ पुुरुष बच्चे तो दूसरी ओर महिलाओं व युवतियां रथ खींच रहे थे।
जगह-जगह लोगों ने आरती उतारी और छतों से पुष्पवर्षा की। घंटाघर, धनोखर, छाया चौराहा होते हुए रथयात्रा कैलाश आश्रम पहुंची। यहां पर आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। रथयात्रा में पूर्व सांसद पीएल पुनिया भी शामिल हुए।