फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Thieves took away equipment worth lakhs from power grid line

Barabanki News: पावर ग्रिड लाइन से लाखों के उपकरण खोल ले गए चोर

Mon, 07 Aug 2023 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 07 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away equipment worth lakhs from power grid line
बाराबंकी/सुबेहा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान करीब दो साल पहले पावर ग्रिड लाइन की शिफ्टिंग शुरू हुई तो चोर भी सक्रिय हो गए थे। चोरों ने पावर ग्रिड लाइन में लगे लाखों रुपये के उपकरण चोरी कर लिए। बाराबंकी के साथ चार और जनपदों में भी चोरी की गई। इसका खुलासा हुआ तो पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की। करीब दो साल बाद लगभग 30 टावर व लाइन से चोरी हुए उपकरणों का मुकदमा सुबेहा में दर्ज कराया गया है। अब पुलिस का भी चोरों तक पहुंचना आसान नहीं है। वहीं, लाइन व टावर गिरने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन



पावर ग्रिड कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया के पास देश की केंद्रीय पारेषण उपयोगिता संभालने का जिम्मा है। इसके अधीन 800 केवीए एचवीडीसी बीएनसी आगरा लाइन भी है, जो असम के विश्वनाथ चिरैली से आगरा तक करीब 1700 किमी. लंबी है। करीब दो वर्ष पूर्व पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान इस पारेषण लाइन की शिफ्टिंग का कार्य किया गया था, जिसके चलते इसमें विद्युत प्रवाह बंद कर दिया गया था। इस बीच चोरों ने बाराबंकी जनपद के सुबेहा, खानपुर, सराय चंदेल, पूरे बादल, तेजी का पुरवा, नूरअली का पुरवा, जमीन हुसेनाबाद, मुस्तफाबाद, इस्लामपुर, कमेला से होकर निकली पारेषण लाइन की लोकेशन संख्या 3411 से 3440 के मध्य लाइन से जंपर, स्पेसर, सीसी रिंग समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। इसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन



चोरों ने बाराबंकी के साथ औरैय्या, कानपुर, लखनऊ जनपदों में भी इसी प्रकार चोरी की थी। इसकी जानकारी होने पर उच्च स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन मुकदमा दर्ज होते-होते दो साल लग गए। चार अगस्त को सुबेहा थाने में पावर ग्रिड के मुख्य प्रबंधक लखनऊ पीएस पटेल की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में यह भी बताया है कि चोरी के कारण पारेषण लाइन और टावरों पर खतरा मंडरा रहा है। लाइन व खंभे गिरने से जानमाल का खतरा हो सकता है तथा बड़ा विद्युत संकट खड़ा हो सकता है। प्रभारी निरीक्षक संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उच्चाधिकारियों के सहयोग से मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed