फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Thieves ransacked nine houses, looted property worth 12 lakhs

Barabanki News: चोरों ने नौ घरों को खंगाला, 12 लाख की संपत्ति उड़ाई

Sun, 28 May 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 28 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked nine houses, looted property worth 12 lakhs
बाराबंकी। बेखौफ चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए फिर ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिया। शुक्रवार रात चोर सतरिख के भिटौली व लोनीकटरा थाना क्षेत्र के कांहीपुर गांव में नौ मकानों में घुस गए। एक घर से चोर कुछ नहीं ले जा सके, मगर अन्य घरों से नकदी व जेवर मिलाकर करीब 12 लाख की संपत्ति उठा ले गए। पुलिस मामलों की छानबीन में जुटी है, जबकि लगातार हो रहीं वारदातों से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



सतरिख थाना क्षेत्र के भिटौली गांव में रात में चोर पांच घरों में घुस गए। गांव के महादेव प्रसाद के अनुसार उनकी छत के सहारे घर के अंदर पहुंचे चोर बक्सों का ताला तोड़कर चार लाख के जेवर व 22 हजार रुपये उठा ले गए। पीड़ितों के अनुसार गांव के ही अवध बिहारी शर्मा के मकान से चोर 40 हजार के जेवर व 20 हजार रुपये, अमित कुमार के घर से तीन जोड़ी पायल व 10 हजार रुपये, विनोद यादव के घर से 16 हजार रुपये व करीब 10 हजार के जेवर उठा ले गए। गांव के ही महेश प्रसाद प्लंबर हैं। चोर इनके यहां से केवल छेनी- हथौड़ी ही ले जा सके। एएसपी दक्षिणी डॉ. अखिलेश सिंह, सीओ सदर सुमित त्रिपाठी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन



वहीं, लोनीकटरा थाना क्षेत्र के कांहीपुर गांव के राजू के मकान में घुसे चोर अलमारी का ताला तोड़ कर 35 हजार रुपये, 80 ग्राम सोने व दो किलो चांदी के जेवर बटोर ले गए। मोहल्ले के ही कमलेश के यहां से तीन हजार रुपये व 600 ग्राम चांदी के जेवर तथा बिहारी के घर से पांच हजार रुपये व 250 ग्राम के जेवर उठा ले गए। चोरों ने गांव के ही मुकेश के यहां ताला तोड़ कर चोरी का असफल प्रयास किया। शनिवार को सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एएसपी ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed