{"_id":"641e0145a8d2364768014d04","slug":"thieves-looted-e-rickshaw-after-drinking-intoxicated-tea-also-took-the-truck-barabanki-news-c-13-1-146051-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नशीली चाय पिलाकर ई-रिक्शा लूटा, ट्रक भी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नशीली चाय पिलाकर ई-रिक्शा लूटा, ट्रक भी ले गए चोर
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए जहां एक ई-रिक्शा चालक को नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया और उसका ई-रिक्शा ले उड़े। वहीं सफेदाबाद में एक ट्रक चोरी कर लिया। दोनों मामलों में केेस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
शहर के बड़ेल मोहल्ला निवासी मो. नईम बृहस्पतिवार को नवीन मंडी के पास अपने ई-रिक्शा पर बैठा खाना खा रहा था। नईम के अनुसार, तीन लोग बाइक से आए और भाड़ा तय करने के बाद उसका फोन नंबर लिया। कहा कि फोन करने पर कुुुुरौली आना है। करीब दो बजे फोन आने पर नईम ई-रिक्शा लेकर कुुुुरौली कस्बे में पहुंचा तो वहां एक दुकान पर चाय पिलाई। कुछ ही देर में नईम बेहोश हो गया। देर शाम उसे होश आया तो खुद को जैदपुर ओवरब्रिज के नीचे पड़ा पाया। मौके से ई-रिक्शा गायब मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नईम की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज का छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं, भूहेरा गांव निवासी अजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ट्रक के चालक हैं और ट्रक सफेदाबाद में स्थित वृंदावन वाटलर्स के नाम पंजीकृत है। रात में वह फैक्टरी के गेट नंबर दो के पास नहर के निकट ट्रक खड़ा करके ट्रांसपोर्ट ॉफिस चला गया था। इसी दौरान ट्रक चोरी हो गया। अजय ने शहर कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस ने केस दर्ज किया। इससे पहले भी चोर आधा दर्जन बाइक चोरी कर चुके हैं, मगर उनका पता नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
.................................