{"_id":"65d1245bcbfed47333067dc8","slug":"thieves-broke-the-locks-and-searched-seven-shops-barabanki-news-c-315-1-slko1014-113041-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ताला तोड़ चोरों ने खंगालीं सात दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ताला तोड़ चोरों ने खंगालीं सात दुकानें
Sun, 18 Feb 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात चार ज्वैलर्स समेत सात दुकानों के शटर तोड़ कर चोर लाखों के जेवर, नकदी व अन्य सामान उठा ले गए। स्टेट हाईवे पर एक ही रात हुई चोरी में पांच दुकानें एक ही चौराहे पर हैं। चोरी की इन घटनाओं ने पुलिस के रात्रि गश्त पर सवालिया निशान लगा दिया है।
बाराबंकी से हैदरगढ़ मार्ग पर डफरापुर चौराहे पर शिवम ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़ कर चोर अंदर पहुंचे और एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व सात हजार रुपये उठा ले गए। अजय सोनी की दुकान का ताला तोड़ कर 80 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान समेट ले गए। अंकित वर्मा के किराना स्टोर के शटर का ताला तोड़ कर काउंटर में रखे 60 हजार रुपये उठा ले गए।
चोर शुशांक इलेक्ट्राॅनिक की दुकान का ताला तोड़ कर काउंटर में रखे सात हजार रुपये उठा ले गए। इसी चौराहे पर आर्यन ज्वैलर्स की दुकान में लगे ताले में सेंसर लगा होने से चोरी का प्रयास सफल नहीं हुआ। दुकान मालिक दुर्गेश ने ताला काटने पर सेंसर के कारण हूटर बजने से चोेरों के भागने की आशंका जताई। इसके अलावा सैदनपुर चौराहे पर शिव बीज भंडार में घुसे चोर काउंटर में रखे डेढ़ लाख रुपये उठा ले गए। सादुल्लापुर चौराहे पर तुषार ज्वैलर्स का ताला तोड़ कर चोर 30 हजार रुपये के चांदी के जेवर समेत अन्य सामान उठा ले गए। एसएचओ अरुण सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं की शिकायत मिली है। पुलिस परीक्षा में ड्यूटी लगी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।