{"_id":"65cfdec25a9e8bc7200276d4","slug":"there-will-be-a-final-match-between-vishwakarma-and-subhash-club-barabanki-news-c-315-1-brp1005-112996-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: विश्वकर्मा व सुभाष क्लब के बीच होगा फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: विश्वकर्मा व सुभाष क्लब के बीच होगा फाइनल मुकाबला
Sat, 17 Feb 2024 03:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रथम स्व. भवानी प्रसाद पाठक मेमोरियल तीन दिवसीय ओपन पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब और सुभाष स्पोर्टिंग फुटबॉल ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
पहला मुकाबला विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब और स्पार्टन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। पहला हाफ शुरू होते ही विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए रक्षा पंक्ति को तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन स्पार्टन फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने कोई मौका नहीं दिया। पहले हाफ में कोई टीम गोल नहीं सकी। दूसरे हाफ के 13वें मिनट में स्पार्टन फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी अबु ने गोल कर दिया। विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी कृष्णा यादव ने पेनाल्टी किक को गोल में तब्दील कर मैच को बराबरी पर ला दिया। समय समाप्त होने के बाद टाई ब्रेकर कराया गया, जिसमें विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी अस्तित्व, कृष्णा व प्रभात ने एक-एक गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिला कर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरा मुकाबला सुभाष स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब और हानिया फुटबॉल क्लब के बीच हुआ। पहले हाफ में सुभाष स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने 7वें, 13वें व 22वें मिनट में गोल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में सुभाष स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी दिव्यांश ने चतुराई से एक गोल कर दिया। हानिया फुटबॉल क्लब की टीम कोई गोल नहीं कर सकी और सुभाष स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। फुटबॉल संघ के सचिव सज्जाद हुसैन ने बताया कि शनिवार को फाइनल मुकाबला विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब और सुभाष स्पोर्टिंग फुटबॉल के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मंजीत सिंह धामी, उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अखिल तिवारी आदि मौजूद रहे।