फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   There was a huge rush in trains on Chhath, today a special train will go to Purvanchal.

Barabanki News: छठ पर ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़, आज स्पेशल ट्रेन जाएगी पूर्वांचल

Mon, 27 Oct 2025 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
There was a huge rush in trains on Chhath, today a special train will go to Purvanchal.
पीलीभीत- गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़। - फोटो : पीलीभीत- गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़।
बाराबंकी। छठ महापर्व को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ लगातार देखने को मिल रही है। शनिवार रात लखनऊ की ओर से पूर्वांचल और बिहार की दिशा में जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में यात्रियों की ठसाठस भीड़ रही। हालत यह रही कि लोगों को शौचालय और दरवाजों तक बैठकर यात्रा करनी पड़ी। रात 12 बजे के बाद आई पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस में जनरल टिकट वाले यात्री भी रिजर्वेशन कोच में दाखिल हो गए।
विज्ञापन

रेलवे ने त्योहार की भीड़ को देखते हुए यात्रियों पर ज्यादा सख्ती नहीं बरती। छठ पर्व पर भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मुंबई से गोरखपुर के बीच एक अनारक्षित पूजा विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 01035 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से गोरखपुर के लिए 26 अक्तूबर को प्रस्थान कर चुकी है जो सोमवार दोपहर 12 बजे बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ठहराव लेगी। यह ट्रेन गोंडा, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए उसी दिन शाम पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी। पूर्वांचल जाने वाले जिले के लोग यात्रा कर सकते हैं। बाराबंकी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अरुण रायजादा ने बताया कि स्टेशन पर रात में एक टिकट काउंटर बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

.......................

आज गोरखपुर–साबरमती एक्सप्रेस रहेगी निरस्त
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से कुछ गाड़ियों को निरस्त किया गया है। इनमें 27 अक्तूबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 09430 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं, 26 अक्तूबर को 09484 मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस भी रद्द की गई। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट या संबंधित स्टेशन से जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed