फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   There was a flood of faith in Akshat Kalshayatra.

Barabanki News: अक्षत कलशयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 01 Jan 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 01 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
There was a flood of faith in Akshat Kalshayatra.
बाराबंकी। विश्व हिंदू परिषद व आरएसएस के तत्वावधान में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अक्षत कलश के अभिनंदन में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रण के लिए भेजे गए अक्षत के पूजन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा में ऊंट, घोड़े, बैंड आदि की मौजूदगी में जयकारे चहुंओर गूंज रहे थे।
विज्ञापन


जैदपुर नगर के मुख्य मार्गों पर डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों का थिरकना यात्रा की शुरुआत से समापन तक जारी रहा। यात्रा थाना चौराहे से शुरू होकर बड़ी बाजार, छोटी बाजार होते हुए श्रीरामजानकी संगत मंदिर पर संपन्न हुई। लगभग पांच किलोमीटर की यात्रा के दौरान व्यापार मंडल, केमिस्ट एसोसिएशन सहित कई समूहों में लोगों ने अक्षत कलश की आरती एवं पुष्प वर्षा करके वंदन किया। इस अवसर पर जिला कार्यवाह सुधीर तिवारी, शिवकुमार, देवेश जायसवाल, उमाकांत, विवेक मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



वहीं, निंदूरा के टिकैतगंज में प्राचीन ठाकुरद्वारा रामजानकी मंदिर से कलशयात्रा निकाली गई। ब्लॉक संयोजक मुकेश सिंह की अगुवाई में कस्बे के परमहंस कुटी से कुंडवा मंदिर होते पंचमुखी महादेव मंदिर तक कलश को ले जाया गया। अंत में पुनः कलश को रामजानकी मंदिर में सुरक्षित रख दिया गया। इस मौके पर जिला सह संयोजक उमेश यादव, प्रखंड पालक तुलसीराम चौहान, विहिप अध्यक्ष अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरौलीगौसपुर में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर शोभायात्रा निकाली। यात्रा गांव के ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होकर वापस पहुंची। इसमें सह जिला प्रचार प्रमुख आलोक शाह, जिला बौद्धिक प्रमुख रुद्र प्रताप पांडेय, खंड संघ चालक सत्यनारायण मिश्रा आदि शामिल हुए। मसौली में बाबा रामशरण दास भगवंत दास हनुमान मंदिर से निकाली गई यात्रा का दुर्गा मंदिर मसौली बाजार, शिव मंदिर, खोखवा मोहल्ला दुर्गा मंदिर, कटरा भवानी नीम चबूतरा समेत अन्य मंदिरों से होते हुए हनुमान मंदिर में समापन हुआ। इस मौके पर मंडल महामंत्री देवी शंकर सोनी, सतीश सोनी, आशीष द्विवेदी, बाबा रामलाल दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed