फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   There should be no complaints of shortage

Barabanki News: घटतौली की न मिले शिकायत

Sat, 15 Feb 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 15 Feb 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
There should be no complaints of shortage
बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिला स्तरीय खाद्य सतर्कता समिति एवं सिंगल स्टेज डिलीवरी सिस्टम की समीक्षा बैठक की। कहा कि सभी अधिकारी इस बात को सुनिश्चित कर लें कि राशन वितरण में घटतौली की शिकायत बिल्कुल भी न मिले अन्यथा कोटेदार सहित जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कहा कि प्रतिमाह राशन का उठान समय से किया जाए और तकनीकी कारणों से जिन लोगों के अंगूठे नहीं लग पा रहे हैं, उनको भी ओटीपी के माध्यम से राशन का वितरण सुनिश्चित कराया जाए। कहा कि जिले में बनने वाले अन्नपूर्णा स्टोरों की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। साथ ही जिन दुकानों का आवंटन किया जाना है, उनके आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए और जरूरतमंद व्यक्तियों के राशन कार्ड बनाए जाएं। इस मौके पर सीडीओ अन्ना सुदन व डीएसओ डॉ. राकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed